ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल Bihar Board Matric Result 2026: सुपौल के 2 छात्रों ने किया कमाल, एक के पिता पंक्चर बनाते हैं तो दूसरे के मम्मी-पापा दोनों टीचर बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल बिग बॉस फेम रजत दलाल ने गुपचुप तरीके से की शादी, सोशल मीडिया पर वेडिंग फोटोज वायरल सासाराम की खुशी ने मैट्रिक परीक्षा में हासिल किया 8वां स्थान, IAS अधिकारी बनने का है सपना; फेरी लगाकर कपड़ा बेचते हैं पिता LPG सिलेंडर डिलीवरी होने पर ऐसे करें चेक: फुल है या नहीं, जानें 2 आसान ट्रिक गरीबी को मात देकर राजमिस्त्री की बेटी नसरीन परवीन ने रचा इतिहास, मैट्रिक में 5वां रैंक लाकर भोजपुर का नाम किया रोशन बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम

Home / movies / मुश्किलों में फंसे बॉलीवुड के किंग खान और बिग बी, सिंघम और सूर्यवंशम...

मुश्किलों में फंसे बॉलीवुड के किंग खान और बिग बी, सिंघम और सूर्यवंशम का भी लिस्ट में शामिल; जानिए क्या है पूरा मामला

10-Dec-2023 12:41 PM

By First Bihar

DESK : बॉलीवुड के स्टार एक्टर अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन को हाईकोर्ट ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है।  इसके बाद अब इनलोगों की मुश्किलें बढ़ती हुई नजर आ रही है। इतना ही नहीं इसके साथ ही बिग बी का नाम भी इस मामले में जुड़ा हुआ है। इसके बाद इस पुरे मामले की चर्चा तेज हो गई। 


दरअसल, केंद्र सरकार ने एक अवमानना याचिका के जवाब में इलाहाबाद उच्च न्यायालय की लखनऊ पीठ को सूचित किया है। जिसके अनुसार गुटखा कंपनियों के विज्ञापन करने के मामले में बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार, शाहरुख खान व अजय देवगन को नोटिस जारी किए गए हैं। यह आदेश न्यायमूर्ति राजेश सिंह चौहान की एकल पीठ ने स्थानीय अधिवक्ता मोतीलाल यादव की अवमानना याचिका पर पारित किया गया है। 


वहीं, इस मामले में याचिकाकर्ता का कहना है कि उसने जो जनहित याचिका दाखिल की थी, उस पर 22 सितम्बर 2022 को दो सदस्यीय खंडपीठ ने आदेश दिया था। जिसके अनुसार एक्टर्स को गुटखा कम्पनियों का प्रमोशन किए जाने के मामले में यदि याचिकाकर्ता हलफनामा देता है तो उस पर विचार कर जल्द सुनवाई की जाए। याचिकाकर्ता की दलील थी कि इस आदेश को मानकर उसने 15 अक्टूबर 2022 को ही हलफनामा भेजकर कार्रवाई की मांग की थी लेकिन आज तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। 


उधर,इस मामले में सुनवाई के दौरान केंद्र सरकार की ओर से डिप्टी सॉलिसीटर जनरल ने 16 अक्टूबर के नोटिस की कॉपी पेश करते हुए बताया कि अक्षय कुमार, शाहरुख खान और अजय देवगन को कारण बताओ नोटिस जारी कर जवाब तलब किया गया है। वहीं यह भी जानकारी दी गई कि अभिनेता अमिताभ बच्चन के करार समाप्त किए जाने के बावजूद उन्हें ऐड में दिखाने पर सम्बंधित पान मसाला ब्रांड को लीगल नोटिस भेजा है।