अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
22-Jun-2022 05:55 PM
DESK: भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी अब निर्माता बनने जा रहे है. बता दें कि साउथ फिल्मों के मेगा स्टार थलपति विजय की फिल्म के लिए एमएस धोनी निर्माता बनेंगे. इससे पहले मई महीने में यह खबर काफी चर्चा में थी कि धोनी निर्माता के रूप में बॉलीवुड में प्रवेश करने जा रहे हैं. धोनी ने इस पर विचार कर विजय को अपनी फिल्म में अभिनय करने के लिए कहा है. जानकारी के अनुसार विजय इस समय अपनी आने वाली फिल्म 'थलपति 66' पर भी काम कर रहे हैं. बताया जा रहा है कि विजय ने धोनी के ऑफर को स्वीकार कर लिया है.
महेंद्र सिंह धोनी, अपनी धोनी प्रोडक्शन के तहत इस फिल्म को बनाने की योजना बना रहे हैं. इससे पहले, फिल्म जगत में ऐसी चर्चा जो रही थी कि विजय एक ऐसी फिल्म में अपना अभिनय दिखायेंगे, जिसे धोनी की प्रोडक्शन कंपनी द्वारा निर्मित किया जायेगा. रिपोर्ट के अनुसार, इस फिल्म में धोनी भी एक कैमियो रोल में नजर आएंगे. इस फिल्म को लेकर जल्द ही एक आधिकारिक घोषणा की जाने की उम्मीद है. बता दें कि धोनी और उनकी पत्नी साक्षी ने एक साथ मिल कर 2020 में एक एंटरटेनमेंट कंपनी लॉन्च की, जिसका नाम धोनी एंटरटेनमेंट प्राइवेट लिमिटेड रखा गया.
गौरतलब है कि, 2021 में चेन्नई के गोकुलम स्टूडियो में धोनी और विजय की मुलाकात हुई थी. जहां क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी एक विज्ञापन की शूटिंग कर रहे थे. वहीं साउथ के सुपरस्टार विजय भी अपनी फिल्म बीस्ट की शूटिंग कर रहे थे. दोनों की साथ आई तसवीरों ने सोशल मीडिया पर सनसनी मचा दी थी. इन दोनों मशहूर हस्तियों के मुलाकात को लेकर इनके फैन्स किसी सरप्राइज की उम्मीद कर रहे हैं.
गौरतलब है कि धोनी के जीवन पर 2016 में एक फिल्म भी बनाई जा चुकी है जिसका नाम एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी है. इस फिल्म में धोनी के किरदार दिवंगत सुशांत सिंह राजपूत ने निभाया था. वहीं इस फिल्म से ही कियारा आडवाणी और दिशा पटानी ने बॉलीवुड में डेब्यू किया था. इस फिल्म को अरुण पांडे ने प्रोड्यूस किया था, जो कि धोनी के करीबी दोस्त और बिजनेस पार्टनर भी थे.