छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
07-Jan-2021 03:56 PM
PATNA : मशहूर कॉमेडियन और बॉलीवुड एक्टर कपिल शर्मा इन दिनों सुर्ख़ियों में चल रहे हैं. कपिल शर्मा को मुंबई क्राइम ब्रांच ने समन किया है. दरअसल मुंबई क्राइम ब्रांच ने कपिल शर्मा को अपना बयान दर्ज कराने के लिए बुलाया है. कपिल से कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के कथित धोखाधड़ी और जालसाजी के मामले में पूछताछ होनी है.
मिली जानकारी के मुताबिक़ कपिल शर्मा ने कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया के खिलाफ कथित रूप से धोखाधड़ी करने के लिए शिकायत दर्ज की थी. जिसके बाद अब उन्हें गवाह के रूप में अपना बयान दर्ज करने के लिए क्राइम ब्रांच बुलाया गया है.
बता दें कि बीते साल 28 दिसंबर को डीसी डिजाइन के संस्थापक और मशहूर कार डिजाइनर दिलीप छाबड़िया को मुंबई पुलिस ने गिरफ्तार किया था. दिलीप छाबड़िया पर धोखाधड़ी और जालसाजी का आरोप है. उनके खिलाफ धारा 420, 465, 467, 468, 471, 120 (बी) और 34 के तहत मामला दर्ज किया गया है.
दिलीप छाबड़िया भारत के नामचीन कार डिजाइनर माने जाते हैं और उन्होंने ही भारत की पहली स्पोर्ट्स कार डिजाइन की थी. इसके अलावा उन्होंने अमिताभ बच्चन से लेकर शाहरुख खान तक कई फिल्मी हस्तियों कि कारें भी डिजाइन की हैं. कार के साथ ही वह सेलेब्स की आलीशान वैनिटी वैन भी डिजाइन करते हैं और कपिल के पास भी दिलीप द्वारा डिजाइन की हुई वैनिटी वैन है.