इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार अब नहीं मिलेगा ‘रेटॉल पेस्ट’… बिहार सरकार का बड़ा फैसला, ऑनलाइन-ऑफलाइन बिक्री पर पूरी तरह रोक नीतीश कुमार का नया आशियाना: 7 सर्कुलर रोड स्थित आवास का लिया जायजा Bihar News: संदिग्ध हालात में युवक का शव बरामद, कनौजी स्टेडियम के पास मिली लाश; जांच में जुटी पुलिस अब मिनटों में तय होगा सफर, बख्तियारपुर से मोकामा तक बदलने वाली है तस्वीर पति के बाद अब ससुर की जिम्मेदारी? हाई कोर्ट का बड़ा फैसला, जानिए किन हालात में मिलेगा गुजारा भत्ता पटना सिटी में गैस सिलेंडर की कालाबाजारी का भंडाफोड़, अवैध रिफिलिंग करते एक गिरफ्तार कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू
09-Feb-2022 10:48 AM
DESK : बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेस कंगना रनौत अक्सर अपने बयानों को लेकर चर्चा में रहती हैं. कंगना अपनी विचारधारा को लेकर बहुत मुखर हैं. वो ना सिर्फ बॉलीवुड के लोगों को बल्कि राजनेताओं को भी निशाने पर लेती हैं. वो हमेशा किसी ना किसी विवाद में फंस ही जाती हैं. लेकिन अब अभिनेत्री को बीजेपी नेता और अभिनेता ने मर्यादा की पाठ पढ़ा दी है.
मनोज तिवारी ने कंगना रनौत को एक जरुरी सलाह दी है. उन्होंने कंगना के लिए कहा है कि वो किसी की आलोचना करते समय मर्यादा ना खोए. मनोज तिवारी ने एक टॉक शो दौरान एक सवाल के जवाब में कहा कि मुझे लगता है कि आपको अपनी राय इतने उग्र अंदाज में नहीं रखनी चाहिए कि वह सीधे किसी को हिट कर दे. एक कलाकार की भी कुछ जिम्मेदारी होती है.
उन्होंने कंगना की कुछ बातों पर सहमति भी जताई. आगे उन्होंने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत के निधन के बाद जब कंगना ने एक्टर के लिए बात की वो एकदम सही थी, लेकिन महाराष्ट्र सरकार के प्रति उनका व्यवहार बहुत सख्त था और वहां कंगना सही नहीं थीं.
भोजपुरी सिंगर मनोज तिवारी ने कंगना को एक सलाह भी दी. उन्होंने कहा कि आपको अपने विचार रखने चाहिए लेकिन किसी का अपमान करना हमारे देश की संस्कृति नहीं है. मुख्यमंत्री पद संभालने वाले सभी व्यक्तियों का सम्मान करना चाहिए. लोग हमारे प्रधानमंत्री के बारे में भी ऐसी बातें कहते हैं मैं उनसे भी कहना चाहता हूं कि देश के बड़े पदों पर बैठे व्यक्तियों का सम्मान करना चाहिए. हर तरह से आलोचना किजिए लेकिन सम्मान के साथ. मर्यादित भाषा होनी चाहिए और कंगना कभी-कभी मर्यादा खो देती हैं.