बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम पटना में होगा फर्स्ट बिहार-झारखंड का "आरोग्य एक्सीलेंस अवॉर्ड्स" 2026: समाज के लिए बेहतर काम करने वाले डॉक्टरों का होगा सम्मान
03-Jun-2023 11:45 AM
By First Bihar
DESK: महाभारत सीरियल में शकुनी मामा का किरदार निभाने के बाद फेमस हुए गूफी पेंटल की तबीयत काफी खराब बताई जा रहा है. उन्हें हालत नाजुक बताई जा रही है. 78 साल के एक्टर को उम्र संबंधी बीमारियों के कारण हॉस्पिटल में एडमिट किया गया है. बता दें टीवी एक्ट्रेस टीना घई ने गूफी पेंटल की हालत सीरियस होने की कंफर्मेशन सोशल मीडिया इंस्टाग्राम पर पोस्ट के जरिए दी है.
टीना घई ने पोस्ट करते हुए लिखा कि गूफी पेंटल जी तकलीफ में हैं. प्रार्थना कीजिए. ओम साई राम प्रेयर्स, प्रेयर्स फॉर हीलिंग, प्रेयर्स नीडेडे.” वहीं टीना घई की इस पोस्ट के बाद तमाम फैंस कमेंट बॉक्स में वेटरन एक्टर के ठीक होने की दुआ कर रहे हैं. टीना ने बताया कि गूफी के जल्द ठीक होने की दुआ कीजिए. वही बताया जा रहा है कि गूफी काफी समय से बीमार है. जिसके बाद उनकी 31 मई को तबीयत ज्यादा खराब हो गई थी जिसके बाद उन्हें अस्पताल में एडमिट कराना पड़ा था.
अगर गूफी पेंटल के करियर की बात करें तो उन्होंने 1980 के दशक में कई फिल्मों में काम किया. वहीं वे TV सीरियल्स में भी नजर आए. हालांकि उन्हें BR चोपड़ा के सीरियल महाभारत में शकुनि मामा का किरदार निभाकर घर-घर पहचान मिली थी. आज भी शकुनि मामा का किरदार लोगों के जेहन में जिंदा है. बता दें कि गूफी एक्टर बनने से पहले इंजीनियर थे.