ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में गोपालगंज के कृष्णा ने हासिल किया 9वां रैंक, 482 अंकों के साथ बने जिला टॉपर; पिता हैं सिक्योरिटी गार्ड 1 अप्रैल से लागू नया टैक्स कानून, सैलरी वालों के लिए बड़ा झटका या राहत? HRA से लेकर Education Allowance तक के बदले नियम बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट

Home / movies / महाभारत के ‘कृष्ण’ ने IAS पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस में दर्ज...

महाभारत के ‘कृष्ण’ ने IAS पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस में दर्ज कराई शिकायत; जानिए..पूरा मामला

15-Feb-2024 03:39 PM

By FIRST BIHAR

DESK: टेलिविजन के मशहूर शो महाभारत में कृष्ण की भूमिका निभाने वाले नितीश भारद्वाज का नाम शायद ही कोई नहीं जानता होगा। नितीश भारद्वाज को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। उन्होंने अपनी आईएएस पत्नी के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस से मदद मांगी है। नितीश ने अपनी पत्नी पर मेंटल टॉर्चर के आरोप लगाए हैं।


रिपोर्ट्स के मुताबिक, नितीश भारद्वाज ने बुधवार को भोपाल के पुलिस कमिश्नर हरिनारायणचारी मिश्र से मदद मांगी है। उन्होंने अपनी IAS अफसर पत्नी स्मिता घाटे के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज करवाई है। उन्होंने अपनी IAS पत्नी स्मिता पर आरोप लगाया है कि वो नितीश को उनकी बेटियों से मिलने नहीं देती हैं और ना ही बात करने देती हैं।


उनका आरोप है कि आईएएस पत्नी स्मिता कथित तौर पर उनकी बेटियों का स्कूल चेंज करती रहती हैं। इसकी वजह से मानसिक परेशानी से जूझना पड़ रहा है। बता दें कि नितीश ने दो शादियां की, लेकिन उनकी दोनों शादियां चली नहीं। उनकी पहली शादी 2005 में टूट गई थी। पहली शादी टूटने के बाद उन्होंने स्मिता के साथ शादी की थी लेकिन उनकी दूसरी शादी भी टूट के कगार पर है और दोनों के तलाक का मामला कोर्ट में चल रहा है।