मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड राजस्व सेवा संवर्ग का उपमुख्यमंत्री पर हमला, नियम संशोधन और भूमि सर्वे पर उठाए सवाल राज्यसभा जीत के बाद भाजपा का दावा, एमएलसी चुनाव भी बुरी तरह हारेगी आरजेडी बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश बिहार में दिनदहाड़े 8 लाख की लूट से हड़कंप, पेट्रोल पंप मालिक से रुपये छीनकर भागे बदमाश
01-Apr-2020 12:19 PM
DESK : सलमान खान के बेहद करीब रहे उनके भतीजे अब्दुल्ला खान का सोमवार की देर रात दिल का दौरा पड़ने के कारण निधन हो गया है, जिनके बाद से सलमान खान बेहद दुखी हैं. अपने भतीजे के मौत की खबर सलमान खान ने ट्वीट कर दी थी.
अब,सलमान अपने भतीजे अब्दुल्ला के अंतिम संस्कार में न पहुंच पाने के कारण दुखी हैं. बताया जा रहा है कि सलमान सहित उनका पूरा परिवार लॉकडाउन के कारण अब्दुल्ला के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए हैं. खबर के मुताबिक सलमान खान अपने परिवार के साथ पनवेल फार्महाउस में हैं. लॉकडाउन के ऐलान होने के बाद वह पूरे परिवार के साथ पनवेल वाले फार्महाउस में क्वारंटाइन हो गए थे.
जिसके कारण वे भतीजे के अंतिम संस्कार में नहीं पहुंच पाए. दरअसल, अब्दुल्ला ने इंदौर में दम तोड़ा है. ऐसी स्थिति में वहां जाना सलमान खान के लिए मुमकिन न था. सलमान खान को अंतिम में अब्दुल्ला से न मिल पाने का मलाल है. इसकी जानकारी देते हुए सलमान के मैनेजर ने बताया कि अब्दुल्ला को दिल का दौरा पड़ा, उन्हें लंग इंफेक्शन भी था. सलमान पनवेल के फार्महाउस में हैं, इसलिए वे ट्रैवल नहीं कर सकते. अब्दुल्ला के अंतिम संस्कार में वह इंदौर नहीं जा पाए. लेकिन सलमान बाद में इंदौर जाकर अब्दुल्ला के परिवार से मिलेंगे. बता दें कि अब्दुल्ला सलमान के बुआ के बेटे के बेटे थे और दोनों के बीच जबरदस्त बॉन्डिंग थी.