ब्रेकिंग न्यूज़

Patna Medical College : PMCH में शिफ्टिंग की तारीख तय, फरवरी के इस डेट से नए भवन में शिफ्ट हो जाएंगे यह दो विभाग मुंगेर में रिश्तों का कत्ल: 13 वर्षीय छात्र की गला दबाकर हत्या, मुंहबोले दादा पर घर के चिराग को बुझाने का आरोप Indian Railway new rules : यदि दोस्तों के साथ जाना चाह रहे गोवा- मनाली या परिवार के वैष्णों देवी; तो जरूर पढ़ लें यह खबर, रेलवे ने नियमों में किया बड़ा बदलाव Bihar land registry : बिहार में इस महीने से बदल रहे जमीन रजिस्ट्री के नियम, सरकार का निर्णय; इन लोगों को होगा बड़ा फायदा Bihar politics : अपराधियों का राजनीति में आना दुर्भाग्य, बोले BJP विधायक – पप्पू यादव को जेल में ही रहना चाहिए Patna Metro : होली बाद शुरू होगा इन दो स्टेशनों के बीच सफर, इस महीने के अंतिम सप्ताह तक जांच के लिए दिल्ली से आएगी टीम rape murder news : बिहार में 6 साल की बच्ची से दरिंदगी, खून से लथपथ मिली लाश; ग्रामीणों में आक्रोश Nursing admission scam : "ससुराल में रहो, पढ़-लिखकर क्या करोगी?" नर्सिंग एडमिशन के नाम पर 70 हजार की ठगी, मास्टरमाइंड गिरफ्तार; जानिए फिर भी क्यों पुलिस पर उठे सवाल Bihar Crime News : बिहार में बेखौफ बदमाशों का तांडव, ई-रिक्शा चालक और डिलीवरी बॉय को मारा चाकू, लूट की घटना को दिया अंजाम Panchayat Secretary Scam : बिहार पंचायत सचिव का बड़ा कारनामा, डकार गए 1 करोड़ से अधिक की सरकारी राशि; FIR दर्ज

Life Style: मैंगो शेक के हैं शौकीन तो जान लीजिए इसके फायदें और नुकसान, जानिए.. किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?

Life Style: गर्मियों के मौसम में तापमान बढ़ने की वजह से डिहाइड्रेशन और कमजोरी की शिकायत होती हैं. आम को कच्चा और पका कई तरीके से खाया जाता है, जिनमें सबसे लोकप्रिय मैंगो शेक है. जानिए.. किन लोगों को नहीं पीना चाहिए?

Life Style

11-Apr-2025 05:05 PM

By First Bihar

Life Style: गर्मी का मौसम चल रहा है और इस मौसम में शरीर से पसीना बहाकर न केवल ऊर्जा की कमी करता है, बल्कि डिहाइड्रेशन और थकावट जैसी समस्याएं भी सामने आती हैं। साथ ही तापमान बढ़ने की वजह से डिहाइड्रेशन और कमजोरी की शिकायत होती रहती हैं। ऐसे में शरीर को ठंडक पहुंचाने वाले खाद्य पदार्थों का सेवन बेहद जरूरी हो जाता है, जिसके लिए कई फल और सब्जियों का सेवन करना जरूरी होता हैं। इस मौसम में तरबूज और आम की भरमार नजर आती है। आम को कच्चा और पका कई तरीके से खाया जाता है, जिनमें सबसे लोकप्रिय मैंगो शेक है।


मैंगो शेक में पाए जाने वाले पोषक तत्व

मैंगो शेक स्वाद के साथ-साथ पोषण से भी भरपूर होता है। आम और दूध के इस कॉम्बिनेशन में कई जरूरी पोषक तत्व मौजूद होते हैं, जैसे:

•विटामिन A, C, E, K और B6

•फाइबर

•पोटेशियम

•एंटीऑक्सीडेंट

•फोलेट


आपको बता दें कि, फलों का राजा कहे जाने वाले आम का स्वाद बहुत ही अच्छा लगता है।आम में कई तरह के पोषक तत्व पाए जाते हैं। फोलेट, पोटेशियम, फाइबर, एंटीऑक्सीडेंट, विटामिन ए, सी, ई, के और बी 6 जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद होते हैं जैसे कि विटामिन ए आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है।
 
 

मैंगो शेक पीने के फायदे

गर्मियों में मैंगो शेक पीने के कई फायदे होते है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक, गर्मियों में मैंगो शेक पीना बहुत टेस्टी और ठंडक देने वाला होता है, लेकिन इसे पीने के फायदे और नुकसान दोनों होते हैं। इसका सेवन करने से शरीर की इम्युनिटी बूस्ट होती हैं। दूध के साथ मिलकर यह शेक ताकत का अच्छा स्रोत बन जाता है, जो एनर्जी देता हैं। इसके अलावा मैंगो शेक के अन्य फायदें भी है। जैसे:


1.ठंडक और एनर्जी का बेहतरीन स्रोत – गर्मियों में शरीर को तुरंत ठंडक और ताकत देने के लिए यह एक बढ़िया ऑप्शन है।

2.इम्युनिटी बढ़ाता है – विटामिन C और A से भरपूर यह शेक शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने में मदद करता है।

3.पाचन में सहायक – फाइबर की मौजूदगी पाचन क्रिया को बेहतर बनाती है।

4.स्किन और आंखों के लिए फायदेमंद – विटामिन A और एंटीऑक्सीडेंट स्किन ग्लो और आंखों की रोशनी के लिए अच्छे माने जाते हैं।


किन लोगों को मैंगो शेक से परहेज करना चाहिए?

1.डायबिटीज के मरीज – आम में नेचुरल शुगर की मात्रा अधिक होती है, और दूध के साथ मिलकर यह शेक हाई कैलोरी वाला बन जाता   है। इससे ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है।

2.वजन कम करने वाले लोग – हाई कैलोरी और शुगर कंटेंट वजन घटाने की कोशिशों में बाधा बन सकता है।

3.गैस और एसिडिटी की शिकायत वाले लोग – आम और दूध का कॉम्बिनेशन कुछ लोगों में पाचन संबंधी परेशानियां जैसे गैस, एसिडिटी या पेट फूलना पैदा कर सकता है।

4.लिवर संबंधित रोगियों को भी सावधानी रखनी चाहिए – खासतौर पर फैटी लिवर की समस्या हो तो डॉक्टर की सलाह से ही मैंगो शेक का सेवन करें।

मैंगो शेक पीने के जितने फायदे होते हैं उतने नुकसान होते हैं। बता दें कि, गर्मी में आम का शेक जरूर पिएं, लेकिन अपने शरीर को जरूरत के मुताबिक ही इसे संतुलित मात्रा में पीना चाहिए।


सेवन का सही तरीका

•दिन में एक बार, खासतौर पर दोपहर के समय मैंगो शेक लेना बेहतर होता है।

•बहुत ठंडा या बहुत ज्यादा मीठा शेक पीने से बचें।

•शेक में एक्स्ट्रा शुगर या आइसक्रीम न डालें, इससे कैलोरी बहुत ज्यादा बढ़ जाती है।

•हो सके तो घर पर बना फ्रेश शेक ही पिएं, मार्केट में मिलने वाले प्रोसेस्ड या पैकेज्ड शेक्स में प्रिज़रवेटिव्स और शुगर ज्यादा होती है।