मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
19-Oct-2020 08:46 AM
DESK : टीवी इंडस्ट्री से एक बुरी खबर सामने आई है. 'ये रिश्ता क्या कहलाता है और 'कुमकुम भाग्य जैसे बड़े धारावाहिकों में नजर आ चुकीं एक्ट्रेस जरीना रोशन खान का निधन हो गया है.
बताया जा रहा है कि मात्र 54 साल की उम्र में एक्ट्रेस जरीना रोशन खान का निधन हो गया. उनके निधन के पीछे की वजह कार्डियक अरेस्ट बताया जा रहा है. जरीना ने अपने एक्टिंग करियर में कई बड़ी फिल्मों और सीरियल्स में काम किया है. अभी वो कुमकुम भाग्य में इंदू दादी के किरदार में नजर आ रहीं थीं. उनके निधन की खबर मिलते ही टीवी इंडस्ट्री में शोक की लहर दौड़ गई.
जरीना के निधन के खबर के बाद कुमकुभ भाग्य के मुख्य कलाकार शब्बीर आहलूवालिया और श्रीति झा समेत कई स्टार्स ने उन्हें सोशल मीडिया के जरिए श्रद्धांजलि दी. उनके साथ काम कर चुके कोस्टार का कहना है कि वे बहुत अच्छी थीं और हमने सोचा भी नहीं था कि वे इस तरह से हमारा साथ छोड़कर हमेशा के लिए दूर हो जाएंगी.