खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
13-Oct-2021 01:51 PM
MUMBAI: मुंबई क्रूज शिप ड्रग्स मामले में आज एनसीबी ने कोर्ट में अपना पक्ष रखा है। एनसीबी ने शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत का विरोध करते हुए कहा कि आर्यन के पास से ड्रग्स की बरामद नहीं हुई है लेकिन आर्यन सहित सभी आरोपी इस साजिश में शामिल हैं।
कॉन्ट्रैबेंड की खरीद के लिए इस्तेमाल किए जाने का आरोप आर्यन पर लगा है। इसलिए विदेशों में लेनदेन से संबंधित जांच होनी चाहिए। अब एनडीपीएस की अदालत में आर्यन खान व अन्य की जमानत याचिका पर सुनवाई आज कुछ देर में की जाएगी। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सी सिंह के अदालत में आज पेश होने की संभावना है।
मुंबई क्रूज शिप ड्रग्स मामले में फिल्म निर्माता और बांद्रा के बिल्डर इम्तियाज खत्री को पूछताछ के लिए एनसीबी ने तलब किया है। यह तीसरी बार है जब एनसीबी ने इम्तियाज खत्री को तलब किया है। मंगलवार को इम्तियाज खत्री से एनसीबी ने तीन घंटे तक पूछताछ की थी। पूछताछ के बाद उसे जाने दिया गया। आज उन्हें फिर से एनसीबी के समक्ष इम्तियाज को पेश होना होगा क्योंकि अभी और बयान दर्ज किया जाना बाकि है। एनसीबी ने आर्यन खान पर अवैध ड्रग्स की बिक्री और इसे रखने का आरोप लगाया है। एनसीबी ने कहा कि आर्यन ने क्रूज शिप पर ड्रग्स का सेवन किया था।
गौरतलब है कि 3 अक्टूबर को NCB ने गोवा जा रहे कॉर्डिलिया कूज पर छापेमारी की थी। इस दौरान शाहरुख के बेटे आर्यन खान को गिरफ्तार किया गया था। कोर्ट से न्यायिक हिरासत में भेजे जाने के बाद वे 8 अक्टूबर से ऑर्थर रोड जेल में हैं। NCB को आर्यन के पास से कोई ड्रग्स नहीं मिली है लेकिन आर्यन ने पूछताछ में शौकिया तौर पर ड्रग्स लेने की बात कबूली थी। उनके दोस्त अरबाज मर्चेंट के जूते में चरस छिपाने की बात भी सामने आई थी। अब एनडीपीएस की अदालत में आर्यन खान व अन्य की जमानत याचिका पर सुनवाई आज कुछ देर में की जाएगी। अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल अनिल सी सिंह के अदालत में आज पेश होने की संभावना है।