खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
25-Aug-2021 03:15 PM
MUMBAI: बॉलीवुड को लेकर अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहनेवाले कमाल आर. खान (KRK) के खिलाफ फिल्म अभिनेता मनोज बाजपेयी ने मानहानि का केस दर्ज कराया है। केआरके ने 'फैमिली मैन 2' पर न सिर्फ पोर्न को बढ़ावा देनेवाली सीरीज बताया था बल्कि 26 जुलाई को किये गये एक ट्वीट में मनोज बाजपेयी को 'गंजेड़ी कलाकार भी कहा था।
मनोज बाजपेयी की वेब सीरीज 'फैमिली मैन 2' भी अपने पहले सीजन की तरह ही खूब पसंद की गई लेकिन केआरके के नाम से जाने जानेवाले कमाल आर. खान ने सोशल मीडिया के जरिए हाल ही में मनोज बाजपेयी और उनके इस शो को अपना निशाना बनाया था। इससे नाराज होकर मनोज बाजपेयी ने इंदौर के न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष केआरके के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज कराया है।
इंदौर के न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में मनोज बाजपेयी द्वारा केआरके के खिलाफ आपराधिक मानहानि की शिकायत दर्ज कराये जाने की पुष्टि करते हुए मनोज वाजपेयी के वकील परेश सोनी ने बताया कि इस मामले पर अब अगली सुनवाई 4 सितंबर को होगी।
गौरतलब है कि केआरके ने 'फैमिली मैन 2' पर न सिर्फ पोर्न को बढ़ावा देनेवाली सीरीज ठहराया था। बल्कि 26 जुलाई को किये गये एक ट्वीट में मनोज बाजपेयी को 'गंजेड़ी' कलाकार भी कहा था। इससे पहले ही केआरके ने राधे फिल्म की रिलीज के बाद सलमान खान और राधे फिल्म के खिलाफ कई आपत्तिजनक टिप्पणियां की थी। उस वक्त भी सलमान खान ने केआरके के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दर्ज कराया था। बॉलीवुड में अक्सर अपने विवादित बयानों से चर्चा में रहनेवाले कमाल आर. खान पर अब बॉलीवुड एक्टर मनोज बाजपेयी ने केस दर्ज कराया है।