बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम
06-Sep-2025 02:52 PM
By First Bihar
Kiku Sharda: हाल ही में कीकू शारदा काफी शुर्खियों में बने हुए थें और सोशल मीडिया पर भी अपने वयानों को लेकर काफी चर्चित हुए। दरअसल, कीकू शारदा और कृष्णा अभिषेक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था, जिसमें दोनों के बीच झगड़े का नजारा दिखा था। इस वीडियो के बाद खबरें फैल गईं कि कीकू शारदा ने ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ छोड़ दिया है और ऐसा कृष्णा अभिषेक के साथ किसी अनबन के कारण हुआ है। इन अफवाहों ने फैंस के बीच चिंता बढ़ा दी थी। लेकिन अब कीकू शारदा ने इस पूरे मामले पर अपनी चुप्पी तोड़ते हुए साफ कर दिया है कि ये सभी खबरें गलत हैं और उनका कृष्णा के साथ रिश्ता अभी भी मजबूत है।
कीकू ने हाल ही में सोशल मीडिया पर कृष्णा के साथ एक फोटो शेयर की है, जिसमें दोनों चार्ली चापलीन के लुक में नजर आ रहे हैं। फोटो में दोनों ने अपने होठों पर हाथ रखकर चुप रहने का इशारा किया है। इस तस्वीर के साथ कीकू ने लिखा, "ये बंधन कभी नहीं टूटेगा। जो लड़ाई दिख रही थी वह केवल एक प्रैंक था।" इससे साफ हो गया कि दोनों के बीच का झगड़ा वास्तविक नहीं था, बल्कि एक मजाक था।
कीकू शारदा ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा कि उन्होंने कभी ‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’ नहीं छोड़ा और वे हमेशा इस शो और परिवार का हिस्सा रहेंगे। उन्होंने लोगों से अफवाहों और गॉसिप पर ध्यान न देने की अपील की। साथ ही उन्होंने फैंस को यह भी बताया कि शो के केवल तीन एपिसोड बाकी हैं, जिन्हें वे नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं।
इस पोस्ट के बाद फैंस ने राहत की सांस ली और कीकू के इस बयान पर खुश होकर प्रतिक्रिया दी। एक यूजर ने लिखा कि कीकू ने सभी अफवाहों को खत्म कर दिया है, तो वहीं दूसरे ने कहा कि वे शो के सबसे पुराने और महत्वपूर्ण कलाकार हैं। कई लोगों ने पहले ही कहा था कि यह झगड़ा असल में एक प्रैंक ही होगा।
इस बीच, कीकू शारदा नए टीवी शो ‘राइज एंड फॉल’ में भी नजर आएंगे, जिसका होस्ट अश्नीर ग्रोवर हैं। इस शो में कीकू के साथ धनश्री वर्मा और कई अन्य सेलिब्रिटी भी शामिल होंगे। कीकू की एक्टिंग और कॉमिक टैलेंट को लेकर दर्शकों की उत्सुकता बढ़ रही है।इस तरह कीकू शारदा ने न केवल अपनी सफाई दी बल्कि यह भी साबित किया कि उनके और कृष्णा अभिषेक के बीच का रिश्ता मज़बूत और प्रोफेशनल है।