नीतीश को डिजिटल अरेस्ट किया गया: कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने बीजेपी पर बोला हमला, कहा..अब चंद्रबाबू नायडू की बारी Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला Bihar Crime News: सात सगे भाइयों को उम्रकैद की सजा, 11 साल पुराने मर्डर केस में कोर्ट ने सुनाया फैसला ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. ब्रह्मेश्वर मुखिया की पोती ने UPSC रिजल्ट को लेकर किया था झूठा दावा? संघ लोक सेवा आयोग का आया जवाब, जानिए.. रेलवे का बड़ा बदलाव: अब प्लेटफॉर्म पर जाने के लिए QR टिकट जरूरी, जानिए कैसे बुक होगा नया टिकट ‘सातवीं बार शादी करने के लिए तैयार हैं पापा, उन्हें रोक लो...’ मदद के लिए थाने पहुंचा नाबालिग बेटा बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई बिहार में सूखे नशे का चलन बढ़ा: 70 लाख के गांजा के साथ तीन स्मगलर अरेस्ट, पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई खेसारी लाल यादव ने निशांत कुमार को दी शुभकामनाएं, राज्यसभा से पवन सिंह का टिकट कटने पर क्या बोले?
09-Mar-2026 06:14 PM
By FIRST BIHAR
Khesari Lal Yadav: पटना पहुंचे भोजपुरी एक्टर खेसारी लाल यादव ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री लेने पर शुभकामनाएं दी है। वहीं मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लग रहे परिवारवाद के आरोपों पर भी खुलकर बोले। इस दौरान उन्होंने पवन सिंह को राज्यसभा नहीं भेजे जाने पर दुख जताया और कहा कि शायद पार्टी के लोग अभी उनको उस लायक नहीं समझ रहे हैं।
खेसारी लाल यादव ने कहा कि निशांत कुमार की राजनीति में एंट्री के सवाल पर खेसारी लाल यादव ने कहा कि यह तो अच्छी बात है। हमारी शुभकामनाएं हैं उनके साथ। युवा पीढ़ी आगे आकर इस राज्य को और बेहतर बनाए। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर लग रहे परिवारवाद के आरोपों पर उन्होंने कहा कि जब आप हमें किसी चीज को लेकर घेरेंगे तो एक दिन समय आता है कि जब आपको पद-कद मिलता है तो लोग तो बोलेंगे ही।
उन्होंने कहा कि सभी लोगों ने देखा है कि कैसे परिवारवाद को लेकर टिप्पणी की जाती है। मैं कलाकार हूं और इन सब चीजों पर ज्यादा बोलूंगा तो ठीक नहीं रहेगा। वहीं पवन सिंह का राज्यसभा से टिकट कटने के सवाल पर खेसारी ने कहा कि ये तो उनकी पार्टी का विषय है। वह कितने दिनों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं।
खेसारी ने कहा कि उनके लिए बुरा तो हम सबको लगता है कि 17-18 साल से वह पार्टी की सेवा कर रहे हैं और उसके बावजूद उनको पद नहीं मिल रहा है। ये तो उनको ही सोंचना है। शायद पार्टी के लोग अभी उनको उस लायक नहीं समझ रहे हैं। अंदर की बात क्या है इसकी जानकारी तो मुझे नहीं है लेकिन थोड़ा सा बुरा जरूर लगता है कि वो निःस्वार्थ होकर मेहनत करते हैं।
वहीं एक कार्यक्रम के दौरान सुनील पांडेय द्वारा चुनाव लड़ने का ऑफर दिए जाने पर उन्होंने कहा कि यह उनका प्यार है, वो मेरे बड़े भाई हैं लेकिन सच पूछिए तो मैं कलाकार ही सही हूं, मुझे नहीं लगता है कि मुझे राजनीति में आना चाहिए।