Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar News: रामनवमी ड्यूटी में लापरवाही पड़ी भारी, दर्जनभर अधिकारियों-कर्मियों का वेतन काटा; DM ने मांगा जवाब Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक परीक्षा 2026 का रिजल्ट जारी, 139 टॉपर्स की लिस्ट ने मचाया धमाल; जमुई और वैशाली की बेटियों ने किया कमाल सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा सोन नहर के किनारे लगेगा 10 मेगावाट सोलर प्लांट, बिहार में ग्रीन एनर्जी को मिलेगा बढ़ावा BIHAR NEWS : बांध का रास्ता बना डर का रास्ता! युवक से मारपीट कर 20 हजार की लूट, इलाके में दहशत फैल गई Bihar Board Topper List 2026 : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 जारी – इस बार सिमुलतला स्कूल की छात्रा बनी टॉपर, देखें टॉपर्स की पूरी सूची BIHAR NEWS : बिहार की राजनीति में बड़ा खेल : कांग्रेस विधायक सुरेंद्र कुशवाहा पहुंचे मंत्री अशोक चौधरी के घर; क्या होने वाला है बड़ा उलटफेर? बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज बिहार की 26 NH परियोजनाओं का जल्द शुरू होगा काम, भूमि अधिग्रहण की प्रक्रिया हुई तेज
10-Jan-2021 09:02 AM
PATNA: भोजपुरी फिल्म एक्टर खेसारी लाल यादव अपने गांव आए हैं. वह सारण डीआईजी मनु महाराज से अचानक मिलने के लिए चले गए. दोनों की मुलाकात छपरा के सर्किट हाउस में हुई. इस दौरान सारण के डीएम डॉ. नीलेश रामचन्द्र देवरे भी थे.

मनु महाराज से मिलकर हुए खुश
खेसारी लाल यादव मनु महाराज से मिलकर काफी खुश नजर आए. खेसारी लाल यादव सिंघम के साथ कई फोटो भी शूट कराए. फोटो शूट कराने के दौरान खेसारी लाल यादव काफी खुश नजर आ रहे हैं. खेसारी ने सारण के डीएम से भी मुलाकात की. इससे पहले वह सारण एसपी से भी मुलाकात कर चुके हैं.

छपरा के रहने वाले हैं खेसारी
मुलाकात के दौरान क्या बात हुई यह स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन बताया जा रहा है कि छपरा के सर्किट हाउस में मनु महाराज के रुके होने की सूचना खेसारी को मिली थी. जिसके बाद मिलने के लिए खेसारी सर्किट हाउस पहुंच गए.

बता दें कि भोजपुरी एक्टर और सिंगर खेसारी लाल यादव सारण जिले के ही रहने वाले हैं. फिलहाल वह गांव पर आए हैं. वह कई भोजपुरी फिल्मों में काम कर चुके हैं. इसके अलावे उनके सैकड़ों एलबम आ चुका है. कई गाने उनके काफी हिट हो चुके हैं. गाने हिट होने के बाद ही खेसारी लाल चर्चा में आए और उनको भोजपुरी फिल्मों में काम करने का ऑफर मिला. भोजपुरी फिल्मों में काजल राघवानी के साथ खेसारी की जोड़ी हिट है.