ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Politics : इस दिन NDA विधानमंडल दल की बैठक कर सकते हैं नीतीश कुमार, CM के नाम से लेकर इस्तीफे की तारीख भी होगी तय BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव 2026: पहली बार सभी 6 पदों के लिए ईवीएम से मतदान, नई चिप तकनीक से हर वोट रहेगा सुरक्षित Bihar crime news : हैवान बना पिता! टेबल फैन से पीट-पीटकर बेटी की ली जान, प्रेम प्रसंग बना वजह? BIHAR NEWS : खाकी पर बड़ा सवाल! अपर थानेदार का घूस लेते VIDEO वायरल; SSP ने दिए जांच के आदेश Bihar Jobs : बिहार में बंपर भर्ती का मौका! 209 नए डिग्री कॉलेजों में 9196 पदों पर जल्द शुरू होगी बहाली; जानें पूरी डिटेल Bihar News : धनकुबेर SDPO गौतम का आज होगा EOU से सामना, सफेदपोशों से भी कनेक्शन का खुलेगा राज; महिला मित्र और नौकरानी का सच आ चूका है सामने Bihar News : बिहार MLC चुनाव में बड़ा खेल! सीटों का नया गणित NDA को दिला रहा बढ़त तो महागठबंधन की मुश्किलें बढ़ीं; नीतीश की जगह निशांत और मंगल की जगह दीपक का नाम तय Bihar Weather : बिहार में मौसम का बड़ा बदलाव, 6 जिलों में ऑरेंज अलर्ट; तेज आंधी-बारिश और ओलावृष्टि की चेतावनी! ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक

Home / movies / खेसारी लाल यादव के घर पर पड़ सकती है इनकम टैक्स की रेड...

खेसारी लाल यादव के घर पर पड़ सकती है इनकम टैक्स की रेड !, मीडिया के सवालों में फंस गए खेसारी, देखें वीडियो

15-Oct-2019 08:09 PM

PATNA : भोजपुरी के सुपर स्टार और बेस्ट एक्टर खेसारी लाल यादव को लेकर एक बड़ा खुलासा हुआ है. यह खुलासा किसी और ने नहीं बल्कि एक कार्यक्रम के दौरान खुद उनकी बेटी ने किया है. मीडिया से बातचीत के दौरान खेसारी लाल यादव की बेटी ने अपने पापा से जुड़े हुए एक बड़े राज से पर्दा उठा दिया. दरअसल जब रिपोर्टर ने खेसारी की बेटी से उनके सोना पहनने को लेकर सवाल किया तो उनकी बेटी सबके सामने ही फटाक से जवाब दे बैठीं. 


सोशल मीडिया पर यह वीडियो बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. इस वीडियो में खेसारी की बेटी अपने पापा से जुड़े एक राज से पर्दा हटाते हुए दिख रही है. आसपास खड़े लोग उनका जवाब सुनकर दंग रह गए. खुद पापा खेसारी को भी कैमरे पर मजाकिया अंदाज में सफाई देनी पड़ गई. वायरल वीडियो में खेसारी की बेटी मीडिया के मजेदार सवाल का बड़े ही क्यूट अंदाज में जवाब देती हुई दिख रही है. वीडियो में आप देख सकते हैं कि खेसारी वाइट शर्ट में दिख रहे हैं और उन्हें अपने गले और हाथों में ढ़ेर सारा सोना पहन रखा है. वहीं उनकी बेटी पिंक ड्रेस में बेहद प्यारी लग रही है. 

                                                                                                                                                                                                                       

वीडियो में एक मीडिया कर्मी एक्टर की बेटी से सवाल करती हैं कि आपके पापा इतना गोल्ड वह कहां से लाते हैं. इसपर उनकी बेटी बेबाक अंदाज में बोलती हैं कि पापा खरीद कर इतना सोना लाते हैं. खेसारी और आसपास खड़े लोग यह जवाब सुनकर ठहाके लगाने लगते हैं. हालांकि खेसारी भी कहा पीछे हटने वाले थे. उन्होंने कह डाला कि उनकी बेटी ने सही जवाब दिया. मजाकिया लहजे में खेसारी ने कहा कि बेटी घर पर इनकम टैक्स का छापा मरवा देगी.