मोतिहारी जहरीली शराबकांड में अब तक 8 लोगों की मौत, मैथनॉल वाली दारू पीने से गई जान! मोतिहारी में एक्साइज और पुलिस की बड़ी कार्रवाई: 24 घंटे में जहरीली स्प्रिट की बरामदगी, तस्करों पर शिकंजा नीतीश कुमार दे सकते हैं इस्तीफा!..14 अप्रैल को नए CM के शपथग्रहण की चर्चा तेज झारखंड रवाना हुए तेजस्वी यादव, बिहार की कानून व्यवस्था पर साधा निशाना वैशाली में डायल 112 की टीम पर कार्रवाई: घूस मांगने और मारपीट मामले में पुलिस कर्मी सस्पेंड, काम से हटाये गये 2 होमगार्ड जवान मुंगेर में भूमि सुधार जनकल्याण संवाद: उपमुख्यमंत्री विजय सिन्हा ने भ्रष्टाचार पर सख्त रुख दिखाया, कहा..अब किसी का भौकाल नहीं चलेगा वैशाली में जमीन मापी के दौरान बवाल, सीओ और पुलिस के सामने दो पक्षों में हिंसक झड़प, 15 लोग घायल पटना में फर्जी ‘लॉयर’ गिरोह का पर्दाफाश, 39 नकली मोहर के साथ 3 गिरफ्तार बेगूसराय में STF-अपराधियों के बीच मुठभेड़, 6 गिरफ्तार, एक बदमाश को लगी गोली बिहार के सरकारी स्कूलों में पढ़ाया जाएगा सुरक्षा का पाठ, बच्चों को दी जाएगी स्पेशल ट्रेनिंग; आपदा से निपटने के लिए होंगे ट्रेंड
01-Mar-2020 12:47 PM
PATNA : भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार खेसारी लाल यादव के एक्सीडेंट की खबर सुनते ही हैरानी हो रही है. खेसारी भोजपुरी में कई फिल्मे कर चुके हैं. उन्होंने कई कामयाबी को हासिल किया है. लेकिन अचानक से खेसारी की सड़क हादसे में शिकार होने की खबर ने उनके फैंस को हैरान कर दिया है. सड़क हादसे में खेसारी के घायल होने की बात कही जा रही है. यह खबर सोशल मीडिया पर तेजी से फ़ैल रही है.
घटना देवरिया महोत्सव से खेसारी लाल यादव का कार्यक्रम देख कर लौट रहे एक शख्स से जुड़ी है. सड़क हादसे में जिसकी मौत हो गई. लेकिन लोग इसे खेसारी का ही एक्सीडेंट बता रहे हैं. जिसके कारण उनके फैंस को हैरानी-परेशानी हो रही है. सड़क एक्सीडेंट में खुद को घायल होने की खबर देखकर खेसारी लाल खुद भी हैरान हो गए. फैंस को परेशान देख कर खेसारी को खुद फेसबुक पर लाइव आना पड़ा.
फेसबुक लाइव पर खेसारी ने अपने फैंस से कहा कि 'मैं ठीक हूं. मैं अभी इलाहबाद में शूटिंग कर रहा हूं. सड़क हादसा जैसा कुछ नहीं है.' उन्होंने मजाकिया अंदाज में कहा "काहे हमरा मुआवे पर लागल बाड़ा लोग. केकरा हमरा जियला से ढेर तकलीफ बा भाई. अभी मैं फिल्म की शूटिंग कर रहा हूं. अभी मूवी का नाम नहीं रखा गया है. हालांकि जल्द ही हमलोग इसका नाम भी रख लेंगे. फ़िलहाल इस फिल्म का नाम 'मनटुआ की नानी' है. उन्होंने आगे कहा कि एक्सीडेंट की फेक न्यूज़ फैलाई जा रही है.
इस दौरान फेसबुक लाइव में भोजपुरी फिल्म 'जिला चंपारण, कुली नंबर वन और राजा जानी के डायरेक्टर लाल बाबू पंडित दयाल भी जुड़े. जिन्होंने बताया कि खेसारी बिलकुल स्वस्थ हैं. इस फेसबुक लाइव में खेसारी ने कहा कि एक अलग न्यूज़ भी है. हाल ही में 'मेहंदी लगा के रखना 3' फिल्म का गाना ' लगा के वैसलीन रिलीज हुआ है. आप सभी इस गाने को एन्जॉय कीजिये और अपने बेटे को आर्शीवाद और प्यार देते रहिये.