ब्रेकिंग न्यूज़

बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी बिहार में शराबबंदी कानून की उड़ाई जा रही धज्जियां, समस्तीपुर मेले में काउंटर लगाकर खुलेआम बिक रही शराब दरभंगा में एम्स निर्माण को मिली रफ्तार, बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की ओर बढ़ा बिहार: मंगल पांडेय रामनवमी शोभा यात्रा देख घर लौट रहे दो दोस्त सड़क हादसे के शिकार, एक की मौत, दूसरे की हालत नाजुक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के बेटे निशांत लगाएंगे जनता दरबार, कहा..समस्याओं का होगा तुरंत समाधान वैशाली में चलती कार से अपहरण, स्कॉर्पियो सवार बदमाश फरार पटना के रामकृष्णा नगर में बड़ी कार्रवाई: 25 KG ड्रग्स के साथ दो धंधेबाज गिरफ्तार सुपौल में ‘पनोरमा स्टार 2026’ का भव्य आयोजन, बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय होंगे शामिल वैशाली में दर्दनाक हादसा: गंगा में डूबने से दो बच्चियों की मौत Graduation Day Celebration: नन्हे कदमों से नई उड़ान, सपनों के आकाश की ओर पहला कदम

Home / movies / लगातार खाते से निकल रहे पैसे से परेशान थे सुशांत, रिया को बोला...

लगातार खाते से निकल रहे पैसे से परेशान थे सुशांत, रिया को बोला था..खर्च कम करो

08-Aug-2020 07:22 AM

PATNA: सुशांत सिंह राजपूत केस में एक नया खुलासा हुआ है. सुशांत के खाते से लगातार उनकी गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती अपने अय्याशी पर पैसा खर्च कर रही थी. इससे सुशांत परेशान रहते थे. यही नहीं सुशांत ने रिया से कहा था कि पैसे बहुत खर्च हो रहा हैं. इससे कम कर दो. लेकिन रिया मानने वाली नहीं थी. 

सुशांत को इस बात की जानकारी थी कि उनके रुपये का गलत इस्तेमाल हो रहा है. एक दिन रिया के सामने ही सुशांत सिंह राजपूत ने खाते से निकल रहे पैसे का जिक्र किया. इस दौरान रिया के सामने ही कुक को बोले कि तुम लोग पैसा बहुत खर्च कर रहे हैं. इसे कम कर दो. रिया सुन रही थी. लेकिन एक शब्द नहीं बोली. क्योंकि पैसा तो रिया ही खर्च करती थी. 


सीधे हर बात रिया को नहीं बोलते थे सुशांत

यह भी खुलासा हुआ है कि सुशांत हर गुस्से वाली बात सीधे रिया से नहीं बोलते थे. वह अपने स्टाफ को बोलते थे. स्टाफ ही रिया को बोलते थे. बिहार पुलिस की एसआईटी ने कुक अशोक और सुशांत के कर्मी नीरज का बयान लिया तो कई खुलासे हो गए. दोनों ने रिया चक्रवर्ती के कारनामों की पोल खोल कर रख दी है. बता दें कि यह पहले ही खुलासा हो गया है कि रिया 3 माह में सुशांत के खाते से सिर्फ अपनी अय्याशी पर 3 करोड़ रुपए खर्च कर दिया था.