ब्रेकिंग न्यूज़

बाढ़ में ‘एक शाम शहीदों के नाम’ कार्यक्रम में खाली रह गई कुर्सियां, प्रचार-प्रसार को लेकर प्रशासन पर उठ रहे सवाल UCC पर डॉ प्रेम कुमार का बड़ा बयान, बोले- ‘एक देश, एक कानून’ पूरे भारत में लागू हो मंत्री अशोक चौधरी बने असिस्टेंट प्रोफेसर, पटना के एएन कॉलेज में ली पहली क्लास मुंगेर के स्कूल में बड़ी चोरी: ताले तोड़कर लाखों की संपत्ति को पहुंचाया नुकसान, निर्माण सामग्री भी किया गायब मुजफ्फरपुर में रामनवमी को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम: चप्पे-चप्पे पर रहेगी पुलिस की नजर, ड्रोन और CCTV से होगी निगरानी पटना लूट कांड का खुलासा: 20 लाख लूट मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी हाजीपुर में निगरानी की बड़ी कार्रवाई, 50 हजार घूस लेते खनन विभाग के दो कर्मचारी रंगेहाथ गिरफ्तार पटना में रामनवमी पर हाई अलर्ट, महावीर मंदिर समेत प्रमुख स्थलों पर कड़ी सुरक्षा के प्रबंध BIHAR: गांव के दबंगों ने दलित युवक को बेरहमी से पीटा, पुलिस से लगाई न्याय की गुहार Bihar News: गंगा में नहाने गए चार दोस्त… अचानक गहराई में समाए, दो की दर्दनाक मौत से गांव में मचा कोहराम

Home / movies / कलर्स टीवी के इस शो में शामिल होगी बिहार की ये खूबसूरत...

कलर्स टीवी के इस शो में शामिल होगी बिहार की ये खूबसूरत एक्ट्रेस, नाम जानकर चौंक जायेंगे

रोहित शेट्टी के शो खतरों के खिलाड़ी के 15वें सीजन की शूटिंग जल्द ही शुरू होने वाली है. इसमें शामिल होने वाले कंटेस्टेंट को लेकर तरह-तरह की चर्चायें हो रही हैं. अब इसमें बिहार की एक खूबसूरत एक्ट्रेस का नाम भी जुड़ा है.

23-Feb-2025 02:29 PM

By First Bihar

 DESK: कलर्स टीवी पर बिग बॉस खत्म होने के बाद मेकर्स स्टंट बेस्ड रियलिटी शो ‘खतरों के खिलाड़ी’ सीजन 15 की तैयारी में लग गए है. बॉलीवुड के डायरेक्टर-प्रोड्यूसर रोहित शेट्टी इस शो को होस्ट करते हैं. खतरों के खिलाड़ी के इस सीजन में कौन-कौन से कंटेस्टेंट होंगे, इसके बारे में तरह-तरह की बातें सामने आ रही हैं. कुछ कंटेस्टेंट के नाम फाइनल हो गये हैं तो कई और के नाम की चर्चा है. इस बीच बिहार की एक बोल्ड और ब्यूटीफुल एक्ट्रेस के भी इस शो में शामिल होने की खबर आ रही है. 


वैसे, हाल ही में सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर ओरहान अवत्रामणि यानी ओरी शो के पहले कंफर्म कंटेस्टेंट बन गए है. इसके अलावा मेकर्स ने एल्विश यादव, अविनाश मिश्रा, दिग्विजय राठी, ईशा सिंह, चुम दरांग, सिद्धार्थ निगम, गुल्की जोशी, भाविका शर्मा को इस सीजन के लिए अप्रोच किया है. शो की शूटिंग इस साल मई  में शुरू होगी. ये जून या जुलाई में कलर्स टीवी पर टेलीकास्ट हो सकता है. 


मनीषा रानी शामिल होंगी!

खतरों के खिलाड़ी सीजन 15 में जिनके शामिल होने की चर्चा है उनमें एक और नाम सामने आ रहा है और वह है मनीषा रानी. बिग बॉस ताजा खबर इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक मनीषा रानी को खतरों के खिलाड़ी 15 के लिए अप्रोच किया गया है. इस इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक, उन्हें अप्रोच किया गया है. लेकिन मनीषा रानी इस सीजन में शो का हिस्सा होंगी या नहीं, इस बारे में पक्की जानकारी नहीं मिल  पा रही है.


मनीषा रानी के खतरों के खिलाड़ी में शामिल होने पर ना ही इसपर मेकर्स और ना ही रानी की तरफ से कुछ कहा जा रहा है. बिहार की रहने वाली मनीषा रानी रियलिटी शो बिग बॉस ओटीटी सीजन 2 में नजर आ चुकी है और वह टॉप 3 में शामिल थी. इसके अलावा उन्होंने झलक दिखला जा सीजन 11 जीता था.


नई सीरीज में दिखेंगी मनीषा रानी

फिलहाल मनीषा रानी टीवी और ओटीटी सीरीज में काम कर रही हैं. हाल ही में उन्होंने फैंस को अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट के बारे में बताया था. मनीषा रानी  रवि दुबे और सरगुन मेहता के प्रोडक्शन हाउस ड्रीमियाता ड्रामा की ओर से बनाये जा रहे प्रोजेक्ट हाले दिल की शूटिंग कर रही है. कहा जा रहा है कि इसमें मनीषा ऐसे अंदाज में दिखेंगी, जैसा फैंस ने उन्हें कभी देखा नहीं होगा. मनीषा की काफी अच्छी फैन फॉलोइंग हैं. इंस्टाग्राम पर उन्हें 13 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.