ब्रेकिंग न्यूज़

दिल्ली में महिला ने काटा लिव-इन पार्टनर का प्राइवेट पार्ट, बिहार के कटिहार जिले के लिए रवाना हुई पुलिस सिमराहा गोलीकांड में शामिल दो और शूटर गिरफ्तार, दो लाख में हुआ था सौदा पटना के करबिगहिया स्थित एक घर में लगी आग: लकवा ग्रस्त महिला की झुलसकर मौत, एक बुजुर्ग घायल 27 साल बाद थलपति विजय की पत्नी संगीता ने मांगा तलाक, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर का आरोप बिहार पुलिस सप्ताह पर बगहा पुलिस केंद्र में लगा रक्तदान शिविर: कई पुलिस कर्मियों ने किया ब्लड डोनेट, कहा- रक्तदान महादान मुजफ्फरपुर में 12 लाख की कपड़ा चोरी का खुलासा, पूर्वी चंपारण से दुकानदार गिरफ्तार Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद Bird Flu in Patna: पटना में बर्ड फ्लू की पुष्टि से हड़कंप, संक्रमित क्षेत्र में हजारों मुर्गियां मारी गईं; एक सप्ताह के लिए Zoo बंद बांका में ‘विकसित भारत युवा संसद 2026’ का आयोजन, 132 युवाओं ने लिया भाग बिहारियों को बड़ी राहत: होली के लिए पहले दिन 51 बसों का हुआ परिचालन, तीन दिन में हजारों प्रवासी पहुंचे घर

Kesari Chapter 2: ‘केसरी चैप्टर 2’ 18 अप्रैल को रिलीज के लिए तैयार, एडवांस बुकिंग में धमाकेदार शुरुआत; अक्षय-अनन्या की जोड़ी मचाएगी तहलका

Kesari Chapter 2: अक्षय कुमार और अनन्या पांडे की फिल्म 'केसरी चैप्टर 2' 18 अप्रैल को रिलीज हो रही है. फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है और एडवांस बुकिंग में अच्छी कमाई हो रही है.

16-Apr-2025 05:18 PM

By First Bihar

Kesari Chapter 2: बॉलीवुड एक्टरअक्षय कुमारकी अपकमिंग फिल्म केसरी सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। बता दें कि 18 अप्रैल को फिल्म सिनेमाघरों लग जाएगी। करण सिंह त्यागी के निर्देशन में बनी इस फिल्म को लेकर अच्छा-खासा बज बना हुआ है, लेकिन ओपनिंग डे पर फिल्म कितनी कमाई करेगी इस सवाल का जवाब भी फैंस जानना चाहते हैं। जानकरी के लिए आपको बता दें कि फिल्म देखने के लिए जमकर एडवांस बुकिंग हो रही है। 


मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक अभी तक 4 हजार से ज्यादा टिकटें बिक चुकी हैं। वहीं, बताया जा रहा है कि बुधवार 16 अप्रैल के दोपहर तक उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक फिल्म 12 लाख 65 हजार रुपये एडवांस बुकिंग से कमाई कर चुकी है। ब्लॉक सीटों के साथ उपलब्ध आंकड़ों के मुताबिक यह नंबर 1 करोड़ 2 लाख रुपये के आसपास हो चुका है। सूचना अनुसार दिल्ली, राजस्थान और पंजाब जैसे राज्यों से फिल्म को काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 


वहीं, ट्रेड विशेषज्ञों की मानें तो फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन धीमी शुरुआत करेगी, लेकिन असली फैसला तो रिलीज के बाद ही होना है, जब माउथ पब्लिसिटी के आधार पर फिल्म को पॉजिटिव या निगेटिव रिएक्शन मिलना शुरू होगा। पब्लिक ओपिनियन के बाद फिल्म की क्या पोजीशन है वह दिखेगा।


फिल्म के किरदार के बारे में बात करें तो अक्षय कुमार के साथ फिल्म में अनन्या पांडे भी अहम किरदार निभाती नजर आएंगी। फिल्म आजादी के वक्त में लिखी गई है जब जालियावाला बाग में ढेरों लोगों को बेरहमी से मार डाला गया था। सच्ची घटना पर आधारित इस फिल्म का पिछला पार्ट एक्शन और थ्रिलर से भरा हुआ था, लेकिन इस पार्ट में लड़ाई जंग के मैदान में नहीं दिखाई देगी, बल्कि जंग कोर्ट में होती दिखाई जाएगी। 


खबरों की माने तो फिल्म को लेकर फैंस का एक्साइटमेंट हाई है। ट्रेलर को भी काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला है, लेकिन देखना यह है कि मूवी को थिएटर्स में कैसी ओपनिंग मिलती है। केसरी चैप्टर 2 18 को रिलीज हो रही है, लेकिन इससे पहले मंगलवार 15 अप्रैल को दिल्ली में इसकी स्पेशल स्क्रीनिंग की गई। फिल्म देखने वाले कई लोगों ने सोशल मीडिया पर इसके बारे में लिखा है और काफी तारीफ की है। इसके साथ ही दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता ने भी केसरी 2 देखी और इमोशनल हो गईं।