55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति 55 साल के सगे जीजा के साथ फरार हो गई 26 साल की साली, चार लाख के गहने और कैश भी ले गई साथ; थाने के चक्कर काट रहा पति पटना में दवा घोटाले का भंडाफोड़… करोड़ों की सरकारी दवाइयां गोदाम से बरामद, एक गिरफ्तार, मास्टरमाइंड फरार Bihar News: बिहार के एक DCLR पर डंडा...लापरवाही के आरोप में मिला यह दंड, जानें.... पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पूर्व मंत्री के दामाद ने लगाई सुरक्षा की गुहार, बहन खुश्बू सिंह मर्डर केस की जांच SIT से कराने की मांग पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार पटना शास्त्री नगर गोलीकांड में बड़ी कार्रवाई, दो आरोपी गिरफ्तार; मुख्य शूटर अब भी फरार प्यार अंधा होता है: दो बच्चों को छोड़ मां प्रेमी संग फरार, 9 साल पहले हुई थी शादी जंग की आंच में झुलसी शादियां… महंगाई ने बिगाड़ा हर सपना, मंडप तक पहुंचने से पहले ही टूट रहा बजट
07-Apr-2026 02:30 PM
By FIRST BIHAR
Bollywood Song Controversy: फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर’ को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस गाने के आपत्तिजनक लिरिक्स पर कड़ा रुख अपनाते हुए नोरा फतेही को व्यक्तिगत तौर पर सुनवाई में शामिल होने का आखिरी मौका दिया है। आयोग ने नोरा के वकील की दलीलों को खारिज करते हुए 27 अप्रैल 2026 की तारीख तय की।
साथ ही, बॉलीवुड एक्टर संजय दत्त को भी आयोग ने 8 अप्रैल 2026 को व्यक्तिगत रूप से पेश होने का निर्देश दिया। यह आदेश पहले उनके पेश होने से छूट लेने के अनुरोध के बाद दिया गया, जिसमें उन्होंने व्यस्तता और विदेश में होने की बात बताई थी।
राष्ट्रीय महिला आयोग की अध्यक्ष विजया रहाटकर की अध्यक्षता में हुई सुनवाई में गाने के लिरिक्स पर गहरी चिंता जताई गई। रहाटकर ने साफ शब्दों में कहा कि क्रिएटिविटी के नाम पर महिलाओं की गरिमा के साथ कोई समझौता नहीं किया जा सकता।
सुनवाई के दौरान गाने के लिरिक्स राइटर रकीब आलम, निर्देशक प्रेम, और केवीएन प्रोडक्शंस के प्रतिनिधियों ने दलील दी कि उन्हें गाने के बोलों का सही अर्थ पता नहीं था। आयोग ने उनके तर्कों को खारिज करते हुए कहा कि फिल्म इंडस्ट्री के जिम्मेदार लोगों को समाज पर पड़ने वाले प्रभावों के प्रति सजग रहना चाहिए।
फिल्म की टीम ने आयोग को लिखित माफीनामा भी दिया। उन्होंने स्वीकार किया कि गाने का समाज पर गलत असर पड़ा। मेकर्स ने आश्वासन दिया कि अगले तीन महीनों तक वे महिला सशक्तिकरण से जुड़े कामों में योगदान देंगे और इसकी डिटेल रिपोर्ट आयोग को सौंपेंगे।
गौरतलब है कि ‘सरके चुनर’ गाने को लेकर विवाद तब शुरू हुआ जब इसके रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसके बोल और कोरियोग्राफी को अश्लील बताते हुए विरोध शुरू हो गया। बढ़ते दबाव और कानूनी पचड़ों के कारण मेकर्स ने गाने को यूट्यूब से हटा लिया।