बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल बिहार में तेज रफ्तार कार गड्ढे में पलटी, दो इंजीनियरिंग छात्रों की मौत; तीन गंभीर रूप से घायल पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक पटना में चैती छठ की तैयारियां तेज, DM ने गंगा घाटों का किया निरीक्षण; चार दिनों तक नाव परिचालन पर रोक नीले ड्रम का खौफ देखिये: डर के कारण पति ने बीवी का हाथ उसके लवर को सौंप दिया, कहा..जान है तो जहान है बिहार में साइबर ठगी का बड़ा खुलासा, म्यूल बैंक अकाउंट से चल रहा था फर्जीवाड़े का खेल, 31 सिम और 8 ATM कार्ड के साथ युवक गिरफ्तार Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल Weather Alert: बिहार में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 38 जिलों के लिए येलो और ऑरेंज अलर्ट; जानिए.. अपने शहर का हाल BIHAR NEWS : अब घर बैठे बदलें अपना LPG वितरक, लेट सेवा देने वालों की छुट्टी पक्की! जानिए क्या है सबसे आसान तरीका बिहार में हादसे की शिकार हुई तेज रफ्तार बस, यात्रियों में मची चीख-पुकार; दर्जनभर से अधिक लोग घायल
19-Mar-2026 01:42 PM
By FIRST BIHAR
Nora Fatehi Song Controversy: संजय दत्त फिलहाल फिल्म ‘धुरंधर 2’ में अपने अभिनय के लिए तारीफें बटोर रहे हैं, लेकिन साउथ की फिल्म ‘केडी: द डेविल’ के गाने ‘सरके चुनर तेरी सरके’ के कारण वे विवादों में भी घिरते नजर आ रहे हैं। इस गाने में नोरा फतेही भी नजर आई हैं। गाने पर विवाद होने के बाद केंद्र सरकार ने इसे बैन कर दिया था और पुलिस में शिकायत भी दर्ज कराई गई थी।
अब राष्ट्रीय महिला आयोग ने इस गाने पर स्वतः संज्ञान लिया है। आयोग ने इसमें दिखाई देने वाले स्टारकास्ट संजय दत्त और नोरा फतेही, लेखक रकीब आलम, प्रोड्यूसर वेंकट के नारायण और डायरेक्टर किरण कुमार को समन जारी किया है। आयोग ने कहा कि गाना पहली नज़र में यौन रूप से उत्तेजक, आपत्तिजनक और भारतीय न्याय संहिता, IT एक्ट तथा POCSO एक्ट के प्रावधानों का उल्लंघन करने वाला प्रतीत होता है।
समन में इन सभी लोगों को 24 मार्च 2026 को दोपहर 12:30 बजे मामले से जुड़े दस्तावेज़ों के साथ पेश होने के लिए कहा गया है। आयोग ने चेतावनी दी कि अगर समन के बाद वे उपस्थित नहीं हुए तो उनके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।
इससे पहले संसद में सूचना एवं प्रसारण मंत्री अश्विनी वैष्णव ने कहा था कि जिस गाने को लेकर सवाल उठाया गया, उसे पहले ही बैन कर दिया गया है। मंत्री ने जोर देकर कहा कि अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता संविधान के अनुसार सीमित है और समाज के अनुरूप नियंत्रित होनी चाहिए।
गाने पर बवाल बढ़ने के बाद सिंगर मांगली ने इंस्टाग्राम पर माफी मांगी और बताया कि मेकर्स इसका रिवाइज वर्जन रिलीज़ करेंगे। वहीं नोरा फतेही ने कहा कि उन्होंने पहले भी मेकर्स से बात की थी, लेकिन उनकी नहीं सुनी गई। उन्होंने कहा कि अच्छा हुआ कि विवाद हुआ, जिससे गाना बैन हो गया।