ब्रेकिंग न्यूज़

VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार

Home / movies / अमिताभ के शो केबीसी के कई राज से उठा पर्दा, एक किताब से...

अमिताभ के शो केबीसी के कई राज से उठा पर्दा, एक किताब से हुआ खुलासा

19-Aug-2019 10:33 AM

By 15

DESK : बॉलीवुड के शहंशाह अमिताभ बच्चन के शो कौन बनेगा करोड़पति में आए दिन कोई ना कोई बदलाव होता रहता है.शो के हर एपिसोड में कुछ खास होने की बातें अक्सर सामने आती है। इसी बीच एक नयी पुस्तक ""द मेकिंग ऑफ स्टार इंडिया: द अमेजिंग स्टोरी ऑफ रूपर्ट मर्डोक्स इंडिया एडवेंचर"" में एक ऐसी घटना का जिक्र है जो इन दिनों सुर्ख़ियों में बना है. इस किताब ने केबीसी और अमिताभ बच्चन से जुड़ी कई राज से पर्दा उठाया है. पुस्तक के अनुसार बिग बी को ""कौन बनेगा करोड़पति"" के लिए राजी करने के लिए बहुत पापड़ बेलने पड़े। केबीसी की टीम को शो के प्रोडक्शन और डिजाइन के बारे में अमिताभ को बाकायदा लंदन ले जाकर समझाना पड़ा था. इस टीम में समीर नायर, सिद्धार्थ बासु, सुनील दोषी, दीपक सहगल, रवि मेनन और सुमंत्रा दत्ता शामिल थे. करीब तीन महीने के मशक्कत के बाद बिग बी ने शो की मेजबानी के लिए हामी भरी थी. प्रोडक्शन टीम ने लंदन में केबीसी की यूके संस्करण ""हू वॉन्ट्स टू बी ए मिलेनियर"" के सेट एल्स्ट्री स्टूडियोज में ले जाकर अमिताभ को शो के बारे में समझाया. साल 2000 की शुरुआत में टीवी चैनल 'स्टार' की टीम ने जब केबीसी पर काम करना शुरू किया तब इस शो की मेजबानी के लिए अमिताभ से संपर्क किया लेकिन अमिताभ इसे टालते रहें। आपको बता दें कि टीम ने इस शो को होस्ट करने के लिए बिग बी को ही चुना था  उस समय अमिताभ 57 वर्ष के थे और उनकी ज्यादातर फिल्में फ्लॉप हो रही थीं. बावजूद इसके लगभग हर भारतीय की जुबान पर शहंशाह का नाम था. आपको बता दें कि केबीसी का अगला सीजन आगामी कुछ महीनों में प्रसारित होने वाला है. इसको लेकर फॉर्म भरने की प्र‌क्रिया भी पूरी कर ली गई है. जल्द ही शो की शूटिंग शुरू की जाएगी.