बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन
11-Nov-2021 12:27 PM
DESK : शादियों का मौसम अभी शुरू नहीं हुआ और बॉलीवुड में वेडिंग प्लानिंग दिखने लगी है. कैटरीना कैफ एक्टर विकी कौशल के साथ शादी करने जा रही हैं और इस खबर के बाद अब बॉलीवुड की चर्चित एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी वेडिंग प्लानिंग शुरू कर दी है. कंगना रनौत भी शादी करने वाली हैं. कंगना रनौत को अपना लाइफ पार्टनर मिल चुका है.
दरअसल, एक्ट्रेस कंगना रनौत ने खुद अपनी शादी के बारे में जानकारी साझा की है. टाइम्स नाउ समिट के दौरान कंगना ने अपने निजी जीवन को लेकर बेबाकी से सवालों का जवाब दिया है. कंगना ने कहा है कि अगले 5 साल में उनके जीवन के अंदर बहुत कुछ बदलने वाला है. एक पत्नी और एक मां के तौर पर उनकी भूमिका सामने आएगी. यह पूछे जाने पर कि शादी को लेकर उनकी क्या प्लानिंग है, कंगना ने कहा कि वह एक अच्छा वैवाहिक जीवन जीना चाहती हैं. बेबी प्लैनिंग के बारे में बताते हुए कंगना ने कहा कि मैं बच्चे पैदा करना चाहती हूं और अगले 5 साल बाद एक मां के तौर पर खुद को देखती हूं.
हालांकि कंगना रनौत ने यह खुलासा नहीं किया कि उनका लाइफ पार्टनर कौन है. लेकिन उन्होंने मुस्कुराते हुए इस सवाल का जरूर जवाब दिया कि वह अपने वेडिंग लाइफ को लेकर तैयारी कर रही हैं. अब देखना होगा कंगना का जीवन साथी कौन होता है और कब खुद कंगना इस बारे में जानकारी साझा करती हैं.