ब्रेकिंग न्यूज़

पहले ही मैच में मचाया धमाल… 22 साल के कॉनली की पारी देख चहल भी बोले– ये बनेगा IPL 2026 का सबसे बड़ा स्टार! पति की हत्या के बाद दो बेटों के साथ जहर खाने वाली महिला की मौत, बच्चों की हालत अब भी नाजुक हनुमान जयंती पर बस ये एक चौपाई बदल सकती है किस्मत… मिलेगा बल, बुद्धि और दूर होंगे कष्ट नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस नालंदा शीतला मंदिर भगदड़ मामले में एक्शन, SHO समेत 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड; पंडा समिति पर केस 20 लाख के विवाद में खून… दिनदहाड़े प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, शूटर्स के सहारे रची गई साजिश ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित ईरान युद्ध का असर अब किचन से लेकर बेडरूम तक, भारत में कंडोम के दाम बढ़ने की आशंका; सप्लाई चेन प्रभावित जेल अधीक्षक पर 'सरकारी कृपा' ! DSP के 80 Cr कमाई की चर्चा...2025 में धनकुबेर 'काराधीक्षक' के भ्रष्टाचार ने भी बटोरी थी सुर्खियां, रिजल्ट- नीतीश सरकार ने 'करप्शन' से किया समझौता अस्पताल में फिर दिखी लापरवाही… निरीक्षण में डॉक्टर गायब, भड़के विधायक बोले– अब होगी सख्त कार्रवाई

Home / movies / करीना के दूसरे बेबी की फोटो वायरल? जानें क्या है सच

करीना के दूसरे बेबी की फोटो वायरल? जानें क्या है सच

21-Feb-2021 10:52 AM

DESK : करीना कपूर लगातार सुर्खियों में बनी रहती हैं. कभी अपने बेटे तैमुर की वजह से तो कभी अपनी फिल्मों की वजह से, वो लगातर मीडिया की नज़रों में बनी रहती हैं. पिछले कई दिनों से करीना कपूर के चाहने वाले उनके सेकंड बेबी को लेकर काफी एक्साइटेड हैं, जिसे करीना कपूर खान जल्द ही जन्म देने वाली हैं. हालांकि कुछ दिनों से यह अफवाह सभी सोशल मीडिया पर जोर-शोर से चल रही थी कि बेबो ने बेबी को जन्म दे दिया है. 


दरअसल, कुछ दिनों पहले कपूर खानदान को बेबो के घर आते हुए मीडिया वालों ने देखा था. इसके साथ ही एक पिक्चर भी सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रही है. जिसमें तैमूर अली खान एक न्यू बॉर्न बेबी को अपनी गोद में लेकर बैठे हुए नजर आ रहे हैं. इसी पिक्चर से कयास लगाए जा रहे हैं ये करीना का दूसरा बेबी है. लेकिन आपको बता दें कि ऐसा कुछ नहीं है. ये पिक्चर एक साल पुरानी है जिसे एक्ट्रेस की फ्रेंड नैना शॉनी ने क्लिक किया था. इसके साथ ही आपको बता दें कि करीना कपूर की डिलीवरी डेट 15 फरवरी थी. ऐसे में देखा जाये तो अब ज्यादा दिन हो चुके हैं और उनकी डिलीवरी अब कभी भी हो सकती है. 


सैफ अली खान ने करीना कपूर से 16 अक्टूबर 2012 को एक प्राइवेट सेरेमनी में शादी की थी. इसके बाद 2016 में करीना ने अपने पहले बच्चे बेटे तैमूर अली खान को जन्म दिया. अब ये कपल दूसरी बार पैरेंट्स बनने वाले हैं. अगर हम बेबो के वर्क फ्रंट की बात करें तो करीना जल्द ही आमिर खान के साथ 'लाल सिंह चड्ढा' में नजर आएंगी. लाल सिंह चड्ढा 1994 में आई फिल्म फॉरेस्ट गंप का हिंदी रीमेक है. करीना करण जौहर की फिल्म तख्त में भी दिखाई देंगे, जिसमें रणवीर सिंह, अनिल कपूर, विक्की कौशल, जान्हवी कपूर और भूमि पेडनेकर प्रमुख भूमिकाओं में हैं.