ब्रेकिंग न्यूज़

BIHAR NEWS : अब मेयर नहीं, पार्षद तय करेंगे सशक्त स्थायी समिति! नामांकन, वोटिंग, रिजल्ट एक ही दिन; बिहार में बदली चुनाव की पूरी व्यवस्था Aadhaar Card : आधार में जन्मतिथि सुधार पर हाईकोर्ट सख्त, बोला—वैध दस्तावेज हों तो तुरंत करें बदलाव, बड़े अधिकारी को किया तलब Bihar News : बिहार सिपाही भर्ती पेपर लीक कांड: पूर्व DGP सिंघल से जुड़ा कनेक्शन, EOU ने मांगा जवाब—जांच में चौंकाने वाले खुलासे! Bihar Mahila Rojgar Yojana : महिला रोजगार योजना की दूसरी किस्त का ऐलान! 2 लाख जीविका दीदियों के खाते में इस दिन आएंगे 20-20 हजार रुपये अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल अतिक्रमण हटाने गई जिला प्रशासन की टीम पर हमला, पथराव में नगर परिषद के इंस्पेक्टर घायल मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा में अनंत सिंह का अंतरराष्ट्रीय महादंगल, देश-विदेश के 101 पहलवानों ने दिखाई ताकत; किसने मारी बाजी? मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन मोकामा गंगा रेल पुल को लेकर आया बड़ा अपडेट, इस महीने से शुरू हो जाएगा परिचालन

Home / movies / करण और शाहरूख पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप, सुसाइड करने वाले...

करण और शाहरूख पर एक बार फिर लगा गंभीर आरोप, सुसाइड करने वाले एक्टर की पत्नी किया बड़ा खुलासा

24-Jun-2020 09:44 AM

DESK: सुशांत सिंह राजपूत के सुसाइड के बाद बॉलीवुड में कई खुलासा लगातार हो रहा है. अब एक्टर इंदर कुमार की पत्नी ने एक बड़ा खुलासा किया है. कहा कि मेरे पति ने अपने दम पर सीरियलों से पहचान बनाई थी. वह बड़ी फिल्में करना चाहते थे. इसको लेकर वह जब करण जौहर से मिले तो उनको 2 घंटे तक इंतजार करवाया गया. 

इंदर की पत्नी पल्लवी एक पोस्ट लिखा है. उसमें बताया है कि आजकल हर कोई नेपोटिज्म पर बात कर रहा है. नेपोटिज्म, सुशांत सिंह राजपूत की तरह ही मेरे पति दिवंगत इंदर कुमार ने भी बिना सपोर्ट के इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई थी. करण जौहर के पास गए, मैं भी उनके साथ थी. सभी चीजें मेरे सामने हुईं. करण जौहर ने पहले तो हमें दो घंटे बाहर इंतजार कराया इसके बाद उनकी मैनेजर गरीमा बाहर आईं और कहा कि करण बिजी हैं। हमने फिर भी उनका इंतजार किया और जब वह बाहर आए तो उन्होंने कहा कि इंदर तुम गरीमा के टच में रहना, अभी तुम्हारे लिए कोई काम नहीं है. पल्लवी ने आगे खुलासा किया है कि इसके 15 दिन बाद इंदर ने फोन करके गरीमा से पूछा तो फिर से वही जवाब मिला कि काम नहीं है. इसके बाद इंदर को ब्लॉक कर दिया गया. जब इंदर जीरो फिल्म के सेट पर शाहरुख से मिलने गए तो कहा गया कि आपके लिए कोई काम नहीं है. 

28 जुलाई 2017 को हुआ इंदर का निधन

इंदर कुमार का निधन 28 जुलाई 2017 को हुआ था. उस वक्त यह चर्चा थी कि उनकी मौत नींद में ही हो गई थी. डॉक्टर्स के हवाले से कहा जा रहा था कि उन्हें कार्डिएक अरेस्ट आया था. लेकिन बाद में उनका एक सुसाइड से पहले का वीडियो वायरल हुआ था. जिसमें कहा था कि वह सुसाइड करने जा रहे हैं.इंदर ने फिल्म मासूम से बॉलीवुड इंडस्ट्री में डेब्यू किया था.  लेकिन उनको पहचान क्योंकि सास भी कभी बहू थी सीरियल के मिहीर नाम से मिला था.