कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी कोयला तस्करी मामला: ED ने I-PAC के ठिकानों पर दी दबिश, दिल्ली समेत कई जगहों पर छापेमारी Bihar News : लोन देने में ढिलाई पर बैंकों पर सख्त कार्रवाई की तैयारी, सरकार ले सकती है बड़ा फैसला बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी के इलाके की तस्वीर: हवा में झूल रहे पिलर,खतरनाक पुल पर कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा आम आदमी पार्टी में बड़ा सियासी भूचाल… राघव चड्ढा से छीना राज्यसभा उपनेता पद, अशोक कुमार मित्तल को सौंपी गई नई जिम्मेदारी महंगाई पर सरकार का बड़ा वार… इन सामानों पर इंपोर्ट ड्यूटी खत्म, आम लोगों से लेकर उद्योगों तक को राहत मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब मुख्यमंत्री की रेस में ललन सिंह का नाम भी सामने आ रहा है? सवाल सुनकर अनंत सिंह ने दिया यह जवाब Patna Zoo : हाईटेक हो गया पटना जू ! ई-वाहन, QR कोड और मोबाइल ऐप से पर्यटकों को अब सीधे मिलेगी यह जानकारी; जानिए क्या है पूरा प्लान बिहार के इस एयरपोर्ट को एविएशन हब बनाने का प्लान, सी-प्लेन संचालन का प्रस्ताव
10-Dec-2019 09:49 AM
DELHI: शादी की पहली सालगिरह से ठीक पहले कॉमेडियन कपिल शर्मा के घर किलकारी गूंजी है. सबको अपनी कॉमेडी से हंसाने वाले कपिल शर्मा पापा बन गये हैं. कपिल की पत्नी गिन्नी चतरथ ने एक प्यारी सी बेटी को जन्म दिया है. पापा बनने की जानकारी खुद कपिल शर्मा ने अपने सोशल मीडिया के जरिये दी है. कपिल शर्मा ने जैसे ही ट्वीट कर अपने घर में नन्ही परी के आने की जानकारी दी, वैसे ही उनके ट्वीट पर बधाई देने वालों का तांता लग गया. कई बॉलीवुड और टीवी स्टार्स ने कपिल शर्मा को ढ़ेर सारी बधाइयां दी हैं.
पापा बनने की खुशी में कपिल शर्मा ने ट्वीट करते हुए लिखा है कि, 'एक बेबी गर्ल को पाकर धन्य महसूस कर रहा हूं. आप सभी का आशीर्वाद चाहिए. जय माता दी.' कपिल शर्मा के इस ट्वीट पर मशहूर यू-ट्यूबर भूवन बाम ने रिप्लाई करते हुए लिखा, 'बधाई हो भईया.' बैडमिंटन प्लेयर सायना नेहवाल ने भी कपिल शर्मा को ट्वीट कर बधाई दी. उन्होंने कपिल के ट्वीट पर लिखा, 'बधाइयां.' इनके अलावा पंजाबी सिंगर गुरू रंधावा और बॉलीवुड एक्ट्रेस रकुल प्रीत सिंह ने भी कपिल के ट्वीट पर रिप्लाई करते हुए उन्हें बधाईयां दी.
Blessed to have a baby girl 🤗 need ur blessings 🙏 love u all ❤️ jai mata di 🙏
— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) December 9, 2019
आपको बता दें कि कपिल शर्मा ने गिन्नी चतरथ से पिछले साल 12 दिसंबर को शादी की थी. दोनों की शादी काफी धूमधाम से की गई थी. इस शादी में टीवी, बॉलीवुड और पंजाबी इंडस्ट्री के कई स्टार्स शामिल हुए थे. प्रेग्नेंसी के समय कपिल शर्मा गिन्नी का बेहद ख्याल रखते थे. कपिल गिन्नी को बेबीमून पर कनाडा भी लेकर गए थे.