टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी पटना के दो बड़े नर्सिंग होम के मालिक से 10 लाख की मांगी रंगदारी, रकम नहीं देने पर जान से मारने की दी धमकी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम मगरमच्छ ने बाघ के बच्चे को बनाया शिकार, पोस्टमार्टम के बाद होगा अंतिम संस्कार सारण में 36 पुलिस पदाधिकारियों का तबादला, कई थानाध्यक्ष लाइन हाजिर, देखिये पूरी लिस्ट.. बिहार में ‘रील’ के नाम पर खौफ का खेल… हाथ में पिस्टल लेकर युवक ने बनाया वीडियो, सिस्टम पर उठे बड़े सवाल
25-Jan-2021 05:51 PM
DESK : कन्नड़ बिग बॉस सीजन-3 की पूर्व कंटेस्टेंट जयश्री रमैया के आत्महत्या की खबर से कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक की लहर है। बेंगलुरू स्थित वृद्धा आश्रम में रह रही जयश्री ने गले में फंदा लगाकर जान दे दी। संध्या किरण आश्रम के कमरे में शव पंखे से लटका मिला। जानकारी के मुताबिक जिन्दगी से तंग आकर जयश्री ने यह कदम उठाया। 2020 से ही वह मानसिक रूप से काफी परेशान थी इस बात की जानकारी जयश्री ने सोशल मीडिया पर भी दी थी।
पंखे से लटका मिला शव
परिवार और दोस्तों ने जयश्री को कई बार फोन किया और मैसेज भी की लेकिन उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया। जिसके बाद दोस्तों ने आश्रम के मैनेजमेंट से जयश्री का पता लगाने की बात कही। आश्रम के अधिकारी जब कमरे में पहुंचे तो जयश्री को पंखे से लटका हुआ पाया। पुलिस इस बात की आशंका जता रही है कि रविवार की रात को ही जयश्री ने फांसी लगाया है।
सोशल मीडिया पर आईं थी LIVE
25 जुलाई 2020 को जयश्री रमैया सोशल मीडिया पर LIVE आईं थीं। जिसमें कहा था कि दुनिया और तनाव को अलविदा। मैं यह सब पब्लिसिटी के लिए नहीं कर रही हूं। मैं सुदीप सर से आर्थिक मदद की उम्मीद भी नहीं कर रही हूं। मैं आर्थिक रूप से मजबूत हूं लेकिन बेहद तनाव में हूं। मैं जीवन में कई सारी परेशानियों से जूझ रही हूं। मुझे बचपन से ही धोखा दिया गया और मैं इससे उबर नहीं पा रही हूं। मैं एक लूजर हूं। मुझे दया मृत्यु मिलनी चाहिए। मैं अभी यही उम्मीद कर रही हूं। मैं एक अच्छी लड़की नहीं हूं। प्लीज.. प्लीज मुझे दया मृत्यु दीजिए। जयश्री के आत्महत्या की खबर से कन्नड़ इंडस्ट्री में शोक की लहर है और उनके प्रशंसक भी काफी आहत हैं। बिग बॉस के अलावा जयश्री कन्नड़ फिल्म उप्पु हुली खारा और कन्नड़ गोथिल्ला में नजर आईं थीं।