बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया BIHAR NEWS : क्या बदल रहे हैं समीकरण? फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, RJD से बगावत का हाल ही में मिला है गिफ्ट कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर? ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम
09-Sep-2020 11:43 AM
MUMBAI: इस वक्त की बड़ी खबर मुंबई से आ रही है. शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार के खिलाफ पंगा लेने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत के ऑफिस को बीएमसी ने तोड़ना शुरू कर दिया है. बीएमसी ने कंगना के ऑफिस को अवैध बताया है. भारी संख्या में मुंबई पुलिस के जवान और बीएमसी के कर्मी कंगना के ऑफिस पहुंचे हुए हैं. ऑफिस को तोड़ा जा रहा है. तोड़ने के लिए जेसीबी का इस्तेमाल किया जा रहा है.

कंगना बोली.. बाबर की सेना है बीएमसी
इस कार्रवाई पर कंगना ने कहा कि ''मणिकर्णिका फ़िल्म्ज़ में पहली फ़िल्म अयोध्या की घोषणा हुई, यह मेरे लिए एक इमारत नहीं राम मंदिर ही है, आज वहां बाबर आया है, आज इतिहास फिर खुद को दोहराएगा राम मंदिर फिर टूटेगा मगर याद रख बाबर यह मंदिर फिर बनेगा यह मंदिर फिर बनेगा, जय श्री राम , जय श्री राम , जय श्री राम.''

कंगना को दिया था नोटिस
बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत की ऑफिस पर बीएमसी ने छापेमारी की थी. कंगना के ऑफिस को बीएमसी ने अवैध करार दिया था. बीएमसी ने यहां तक कह दिया था कि अगर कोई निर्माण कार्य हुआ तो ऑफिस को गिरा दिया जाएगा. बीएमसी ने कंगना को ऑफिस को अवैध बताते हुए नोटिस भी जारी किया था. इस नोटिस को ऑफिस के बाहर चिपकाया था.
48 करोड़ रुपए की लागत से बना है ऑफिस
कंगना के मुंबई में अपना ऑफिस बनवाई है. यह मुंबई के पाली हिल स्थित बंगलो नंबर 5 का पूरी तरह से री-कंस्ट्रक्शन किया गया. इसे वर्क स्टूडियो में बदला गया है. कंगना के इस ऑफिस को बनाने 48 करोड़ रुपए खर्च किया है. बता दें कि कंगना और महाराष्ट्र सरकार के बीच जुबानी लड़ाई अब थाने तक पहुंच गई है. शिवसेना आईटी सेल ने ठाणे के श्रीनगर पुलिस स्टेशन में कंगना के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है. कंगना पर मुंबई की तुलना पीओके से की थी.