ब्रेकिंग न्यूज़

घर के बाहर खेल रही चार साल की मासूम को मारी गोली, सिर के आर-पार हुई बुलेट; हालत नाजुक Bihar police : अब नहीं लगेगा थाने का चक्कर! ऑनलाइन मिलेंगी 11 बड़ी सुविधाएं, यह स्मार्ट पोर्टल बना गेमचेंजर बिहार के तीन लापरवाह थानेदार पर गिरी गाज, एसपी ने ले लिया बड़ा एक्शन; पुलिस महकमे में मचा हड़कंप Bihar News : पटना में अब घर बैठे मिलेगी जिंदा मछली! 10 जगहों पर खुलेंगे मॉडर्न फिश आउटलेट, देखें पूरी लिस्ट Amazon Parcel Scam : Amazon पार्सल में शराब का खेल! मछली दाना के नाम पर 314 लीटर तस्करी का खुलासा; पढ़िए पूरी खबर Bihar Accident : शराब लदी कार का कहर! दुकान खोल रहे बुजुर्ग को रौंदा, मौत के बाद ग्रामीणों ने किया सड़क जाम Bihar crime news : बिहार में खौफनाक वारदात! सरेराह दो राहगीरों को मारी 5 गोली, खून से लथपथ सड़क, दहशत में लोग Matric Result 2026: आज खत्म होने वाला है इंतजार : बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026 इस समय जारी होगा; जल्दी देखें अपना रिजल्ट Bihar News : आज नहीं देंगे इस्तीफा! आखिरी समय में बदला प्लान, क्या 30 मार्च से पहले फैसला लेंगे नितिन नवीन? Bihar Police : बिहार पुलिस में बड़ा बदलाव! अब मिनटों में मिलेगा प्रमोशन और पैसा, खत्म होगी फाइलों की देरी

Home / movies / कंगना की 'इमरजेंसी' पर लगा ग्रहण, 6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी...

कंगना की 'इमरजेंसी' पर लगा ग्रहण, 6 सितंबर को रिलीज नहीं होगी यह फिल्म

01-Sep-2024 10:17 PM

By First Bihar

DESK: फिल्म एक्ट्रेस व बीजेपी सांसद कंगला रनौत की फिल्म इमरजेंसी 6 सितंबर को रिलीज होने वाली थी लेकिन अब इस फिल्म के प्रदर्शन पर फिलहाल रोक लगा दिया गया है। इस फिल्म को अभी तक सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है। हालांकि कंगना को उम्मीद है कि 10 दिनों के भीतर फिल्म के रिलीज का नया डेट मिल सकता है। फिल्म की रिलीज को फिलहाल रोक दिया गया है।


फिल्म के प्रदर्शन को लेकर कंगना ने बताया कि इस फिल्म के एक्ट्रेस को जान से मारने की धमकियां मिल रही हैं। वही यह बात भी निकलकर सामने आ रही है कि इस फिल्म को अभी तक सेंसर सर्टिफिकेट नहीं मिला है। कंगना ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट किया था जिसमें वो इमरजेंसी फिल्म को लेकर अपनी बातें रखी। 


फिल्म निर्माता को अभी तक सर्टिफिकेशन इशू नहीं हुआ है लेकिन कई तरह की अफवाहे उड़ रही है कि हमारी फिल्म इमरजेंसी को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है लेकिन यह सही नहीं है। हमारी फिल्म क्लियर हो गयी थी लेकिन उसकी सर्टिफिकेशन रोक ली गयी है। क्योंकि सेंसर वालों को जान से मारने की धमकियां आ रही है। फिल्म की रिलीज डेट करीब आते ही कंगना को परेशानियां झेलनी पड़ रही है। शिरोमणि अकाली दल की दिल्ली इकाई ने भी फिल्म के खिलाफ मोर्चा खोल रखा है। शिरोमणि अकाली दल ने फिल्म को लेकर सेंसर बोर्ड और कंगना के प्रोडक्शन हाउस को नोटिस भेजा है। 


बता दें कि 'इमरजेंसी' का ट्रेलर रिलीज होते ही पंजाब के बठिंडा में जमकर विरोध प्रदर्शन हुआ था। इस दौरान फिल्म की एक्ट्रेस कंगना रनौत का पुतला भी फूंका गया। हाल ही में शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी ने भी फिल्म के मेकर्स को नोटिस भेजा है और इस फिल्म पर बैन लगाने की मांग की है। 


कंगना ने कहा है कि कई तरह की अफवाहें उड़ रही हैं कि हमारी फिल्म इमरजेंसी को सेंसर सर्टिफिकेट मिल गया है लेकिन यह बात सच नहीं है। हमारी फिल्म असल में क्लियर हो गई थी लेकिन उसका सर्टिफिकेट रोक लिया गया है, क्योंकि बहुत ज्यादा धमकियां आ रही हैं। मुझे और सेंसर वालों को जान से मारने की धमकी मिल रही है। हमारे ऊपर ये प्रेशर हैं कि मिसेज गांधी की हत्या को न दिखाएं। भिंडरावाले को भी न दिखाएं। पंजाब का दंगा न दिखाएं। मुझे नहीं पता कि फिर क्या दिखाएं कि फिल्म अचानक से ब्लैक आउट हो जाती है। ये मेरे लिए अविश्वसनीय वक्त है और मैं देश में इस वक्त जो हालात हैं उन्हें देखकर मुझे दुख हो रहा है। 

news imagenews image