मुजफ्फरपुर में हजरत दाता कंबल शाह का 144वां उर्स: पुलिस की चादर जुलूस, अमन-चैन की मांगी दुआ आरा में बाइक मैकेनिक की गोली मारकर हत्या, इलाके में सनसनी जन सुराज को फिर से खड़ा करने में जुटे प्रशांत किशोर, 15 नए प्रदेश महासचिव की लिस्ट जारी छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण
03-Jan-2021 12:25 PM
DESK : बॉलीवुड के कुछ चुनिंदा एक्ट्रेसेज में से एक गुलपनाग हैं जिन्हें फिल्मों में रूचि के अलावा बाइक चलाने और एरोप्लेन उड़ने का भी शौक है. एक्टिंग के क्षेत्र में अपना बोल-बाला दिखाने के साथ गुल पनाग पूर्व मिस इंडिया भी रह चुकी हैं. आज यानी की 3 जनवरी को गुल पनाग अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं. आज उनके जन्मदिन पर आइये जानते हैं उनके बारे में कुछ रोचक बातें .
3 जनवरी 1979 को चंडीगढ़ में गुलपनाग का जन्म हुआ था. उनकी फैमिली आर्मी से है, हालांकि गुलपनाग के फिल्मी करियर से उनका फैमिली बैकग्राउंड काफी अलग है. उन्हें स्पोर्ट्स में काफी रूचि है. फ़िल्मी दुनिया में कदम रखने से पहले गुलपनाग ब्यूटी पेजेंट में भाग ले चुकी हैं. उन्होंने साल 1999 में मिस इंडिया का खिताब जीता था. वे मिस यूनिवर्स प्रतियोगिता में भी हिस्सा ले चुकी हैं. वो एक सर्टिफाइड पायलट हैं. खुद एक्ट्रेस ने पहले भी कई बार पायलट की ड्रेस में प्लेन के अन्दर से अपनी कई तस्वीरें उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर साझा किया है.
आपको बता दें कि गुलपनाग को कमर्शियल पायलट का लाइसेंस हासिल है. इन सबके अलावा हाफ मैराथन रनर और साथ ही साथ मोटर बाइक राइडर भी हैं. मोटर बाइक के अलावा उन्होंने Formula-E के प्रोफेशनल प्लेटफॉर्म पर ट्रेनिंग भी हासिल की है. उन्होंने स्पेन में आयोजित महिंद्रा रेसिंग Mahindra Racing’s all new M4Electro में डेब्यू किया था.
1999 में मिस इंडिया बनने के कुछ साल बाद 2003 में उन्होंने फिल्म धूप से अपने फिल्मी करियर की शुरुआत की थी. इसके बाद वे जुर्म, डोर, मनोरमा सिक्स फीट अंडर, समर 2007, हैलो, अनुभव, अब तक छप्पन 2, अंबरसरिया समेत कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं. गुल पनाग वेब सीरीज और टेलीविजन का भी हिस्सा रह चुकी हैं. उन्होंने कश्मीर, खूबसूरत, द फैमिली मैन, रंगबाज फिर से, पाताल लोक, पवन एंड पूजा जैसी ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर एक्टिंग का जलवा दिखाया है.
गुल पनाग की पर्सनल लाइफ की बात करें तो वो इसे प्राइवेट ही रखती हैं. लोग तब चौंक गए थे जब उन्होंने 2018 में एक महीने के बेटे की मां होने का खुलासा किया. गुल ने बताया कि कैसे वे 39 साल की उम्र में मां बनी थीं. गुल पनाग के पति एयरलाइन पायलट ऋषि अटारी हैं, जिनसे उन्होंने 13 मार्च 2011 को चंडीगढ़ के गुरूद्वारे में पंजाबी रीति-रिवाज शादी की थी. फिल्मों के अलावा गुल पनाग राजनीति में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं. उन्होंने साल 2014 में आम आदमी पार्टी को ज्वॉइन किया था. जिसके बाद चंडीगढ़ से जनरल इलेक्शन लड़ा था और एक्ट्रेस किरण खेर से हार गई थीं.