अरवल में हम पार्टी का सदस्यता अभियान तेज, गरीब चौपाल यात्रा से जनता की समस्याओं को मिलेगा मंच: डॉ. संतोष सुमन रोहतास पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 7 कुख्यात अपराधियों को दबोचा, कई कांडों का किया खुलासा मुजफ्फरपुर कांग्रेस में ‘दो’ जिलाध्यक्ष? आलाकमान की सूची ने बढ़ाया कन्फ्यूजन, चर्चाओं का बाजार गर्म आरा-मोहनिया नेशनल हाईवे पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से 10 वर्षीय बच्ची की मौत, मामा घायल भारत-नेपाल सीमा पर SSB की बड़ी कार्रवाई, अवैध करेंसी के साथ 2 तस्करों को दबोचा पटना में नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई, 128 नशीले इंजेक्शन के साथ 2 गिरफ्तार मुजफ्फरपुर सब्जी मंडी में युवती की गोली मारकर हत्या, प्रेम-प्रसंग में मर्डर की आशंका BIHAR CRIME: अरवल में दिनदहाड़े फायरिंग, इलाके में मचा हड़कंप बरारी में राज्यसभा सांसद धर्मशीला गुप्ता का भव्य स्वागत, विकास के मुद्दों पर हुई अहम चर्चा बिहार सरकार की सख्ती का असर: काम पर लौटे 30 परीक्ष्यमान राजस्व अधिकारी, बाकी 31 के लिए डेडलाइन तय; क्या बोले डिप्टी सीएम विजय सिन्हा?
15-Sep-2022 05:23 PM
DESK : मानव तस्करी के मामले में जेल में बंद मशहूर पंजाबी सिंगर दलेर मेहंदी को कोर्ट ने बड़ी राहत दी है। पटियाला की कोर्ट द्वारा सुनाई गई दो साल की सजा पर रोक लगाते हुए पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दलेर मेहंदी को जमानत दे दी। बीते 14 जुलाई को कोर्ट के आदेश के बाद पटियाला पुलिस ने दलेर मेहंदी को गिरफ्तार किया था, तभी से वे जेल में बंद थे। पटियाला कोर्ट की फैसले को चुनौती देते हुए दलेर मेहंदी ने हाई कोर्ट में अपील दायर की थी, जिसपर सुनवाई करते हुए उच्च न्यायालय ने उन्हें राहत दी।
दरअसल, साल 2003 में दिलेर मेहंदी पर कुछ लोगों को गैर कानूनी तरीके से अमेरिका ले जाने के आरोप लगा था। जिसके बाद दिलेर मेहंदी के खिलाफ पटियाला की ट्रायल कोर्ट में मामला चला और साल 2018 में कोर्ट ने उन्हें मामले में दोषी करार देते हुए दो साल की सजा सुनाई थी लेकिन कोर्ट ने उन्हें जमानत पर रिहा कर दिया था। कोर्ट के फैसले के खिलाफ दलेर मेहंदी ने पटियाला के एडिशनल सेशन जज की कोर्ट याचिका दाखिल की लेकिन कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट के फैसले को बरकरार रखा था।
दलेर मेहंदी पर आरोप है कि उन्होंने गैर कानूनी तरीके से लोगों को विदेश भेजने का काम किया और इसके एवज में उन्होंने मोटी रकम भी वसूल किया था। साल 1998 और 1999 के दौरान उन्होंने करीब 10 लोगों को गैर कानूनी तरीके से सेन फ्रांसिस्को और न्यू जर्सी भेजा था। इस मामले में दलेर मेहंदी के दिवंगत भाई के खिलाफ भी केस दर्ज हुआ था। दोनों भाइयों के खिलाफ करीब 35 शिकायतें सामने आई थीं। कुछ लोगों ने यह भी आरोप लगाया था कि पैसे लेने के बावजूद उन्हें न तो विदेश भेजा गया और ना ही उनके पैसे लौटाए गए।