ब्रेकिंग न्यूज़

Bihar Board 10th Result 2026 : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट को लेकर बड़ा अपडेट! क्या आज आएगा मैट्रिक का परिणाम? जानें पूरी डिटेल Bihar NH Projects : 26 हाईवे प्रोजेक्ट पर संकट! इस डेट तक मंजूरी नहीं तो सब रद्द, केंद्र की बड़ी चेतावनी Bihar News: अब 37 लाख की लग्जरी गाड़ी से चलेंगे मंत्री जी ! अफसरों की सवारी भी हुई अपग्रेड; पढ़िए क्या है पूरी खबर Bihar News : 20 दिन की चुप्पी के बाद CBI पर कोर्ट सख्त, अब दिल्ली से होगी मॉनिटरिंग! नीट छात्रा केस में बड़ा ट्विस्ट BPSC latest news : BPSC में बड़ा डिजिटल धमाका! ब्लॉकचेन में लॉक होंगी कॉपियां-मार्कशीट, पेपर लीक पर लगेगा ब्रेक Bihar News: राज्यसभा जाने के बाद नितिन नवीन आज देंगे विधायक पद से इस्तीफा! बांकीपुर सीट पर उपचुनाव की आहट तेज Railway News : बिहार को रेलवे की बड़ी सौगात! पटना-अहमदाबाद समेत 3 नई ट्रेनों को मंजूरी, यात्रियों की बढ़ेगी सुविधा Patna Airport : पटना एयरपोर्ट से बड़ा बदलाव! इस शहर के लिए पहली सीधी फ्लाइट शुरू, 4 साल बाद रात में फिर से उड़ान सेवा बहाल Bihar weather update : बिहार में आंधी-बारिश का तांडव! 34 जिलों में तबाही, 70 किमी/घंटा हवा से फसलें बर्बाद, बिजली गुल बड़ा हादसा टला: रामनवमी जुलूस के दौरान तेज आंधी तूफान से बीच सड़क पर गिर गया एलईडी गेट, डाकबंगला में मची अफरातफरी

Home / movies / जिंदा हैं एक्ट्रेस पूनम पांडे, वीडियो शेयर कर खुद किया खुलासा; बताया क्यों...

जिंदा हैं एक्ट्रेस पूनम पांडे, वीडियो शेयर कर खुद किया खुलासा; बताया क्यों फैलाई थी झूठी खबर

03-Feb-2024 01:01 PM

By First Bihar

DESK: शुक्रवार को बॉलीबुड से खबर आई कि एक्ट्रेस पूनम पांडे की मौत हो गई है। इस खबर ने हर किसी को शॉक्ड कर दिया था। पूनम के इंस्टाग्राम के जरीय बताया गया था कि उनकी मौत सर्वाइकल कैंसर से हो गई है हालांकि मौत को लेकर संशय भी था लेकिन अब पूनम पांडे की मौत से सस्पेंश खत्म हो गया है। एक्ट्रेस ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर कर खुलासा कर किया है कि वे जिंदा हैं और उनकी मौत नहीं हुई है।


एक्ट्रेस पूनम पांडे ने शनिवार को अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर कर खुद के जिंदा होने की बात कही है। इसके साथ ही एक्ट्रेस ने ये भी खुलासा किया कि आखिर उन्होंने अपनी मौत की झूठी खबर क्यों फैलाई थी। पूनम पांडे ने वीडियो शेयर कर एक लंबा नोट भी लिखा है।


एक्ट्रेस ने लिखा है, " मैं आप सभी के साथ कुछ जरूरी बात शेयर करना चाह रही हूं कि मैं यहां हूं, जिंदा हूं। सर्वाइकल कैंसर ने मुझे नहीं मारा, लेकिन दुख की बात ये है कि इसने उन हजारों महिलाओं की जान ले ली है जिन्हें इस बीमारी से निपटने के बारे में जानकारी नहीं थीं। कुछ अन्य कैंसरों के उल्ट सर्वाइकल कैंसर से रिकवरी पॉसिबल है। मेन बात एचपीवी वैक्सीन और जल्द डिटेक्शन  टेस्ट हैं। हमारे पास यह सुनिश्चित करने के साधन हैं कि इस बीमारी से किसी की जान न जाए। आइए क्रिटिकल अवेयरनेस  के साथ एक-दूसरे को सशक्त बनाएं और सुनिश्चित करें कि हर  महिला को उठाए जाने वाले कदमों के बारे में सूचित किया जाए। क्या किया जा सकता है इसके बारे में गहराई से जानने के लिए बायो में दिए गए लिंक पर जाएं। आइए, मिलकर इस बीमारी के विनाशकारी प्रभाव को ख़त्म करने का प्रयास करें”।