मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
15-Jun-2023 10:31 PM
By First Bihar
DESK: फेमस भोजपुरी फिल्म स्टार पवन सिंह और खेसारी लाल की दुश्मनी जग जाहिर है। इशारों-इशारों में दोनों एक दूसरे पर अक्सर तंज कसते नजर आते हैं। दोनों के बीच टशन का आज वाराणसी के JHV मॉल में देखने को मिला। यहां दोनों स्टारों के समर्थक आपस में ही भिड़ गये। इन्हें शांत कराने के लिए पुलिस को सामने आना पड़ गया।
जेएसवी मॉल में दोनों स्टारों के समर्थकों के बीच धक्कामुक्की हुई इस दौरान मॉल में अफरा-तफरी मच गयी। सोशल मीडिया पर एक फोटो के पोस्ट किये जाने के बाद विवाद शुरू हो गया। इस फोटो को लेकर एक पक्ष ने ट्रोल करना शुरू किया। सोशल मीडिया के माध्यम से कॉल कर पहले पक्ष ने धमकी दी तो बात बढ़ गयी। दोनों के समर्थक एक-दूसरे को देख लेने की धमकी देने लगे।
सभी मॉल में पहुंच गये फिर बवाल मच गया। सूचना मिलते ही कैंट थाने की पुलिस मौके पर पहुंची जिसे देख दोनों पक्ष के लोग भागने लगे। बता दें कि दो साल पहले भी डाफी के पास दोनों स्टार के समर्थकों के बीच जमकर मारपीट हुई थी। उस वक्त भी पुलिस के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ था। इस बार पुलिस को देखते ही दोनों पक्ष के लोग नौ दो ग्यारह हो गये।