पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान पटना में अवैध अतिक्रमण के खिलाफ फिर गरजेगा जिला प्रशासन का बुलडोजर, इस दिन से शुरू होगा विशेष अभियान ‘गुंडों के दम पर चल रही TMC’, गिरिराज सिंह का ममता बनर्जी पर बड़ा हमला हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज हर्ष फायरिंग केस में बुरे फंसे जीतनराम मांझी के करीबी, HAM प्रवक्ता दानिश रिजवान के खिलाफ केस दर्ज अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश अब पहले से भी अधिक महंगी और लग्जरी गाड़ियों से घूमेंगे बिहार के मंत्री और अधिकारी, सरकार ने जारी किया आदेश ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत ‘देश में दो ही खलनायक- पहला मुसलमान और दूसरा सवर्ण’, बृजभूषण शरण सिंह के बयान से गरमाई सियासत चोरनिया कांड में बड़ा एक्शन: SHO समेत पूरी टीम सस्पेंड, लापरवाही बरतने पर SSP ने की कार्रवाई
17-Oct-2024 02:47 PM
By First Bihar
RANCHI: बीजेपी सांसद व बॉलीवुड एक्ट्रेस हेमा मालिनी अपनी बेटी ईशा देओल के साथ रांची पहुंचीं। दोनों एक्ट्रेस के रांची आने की खबर मिलते ही लोगों की भारी भीड़ रांची मेनरोड में उमड़ पड़ी। एयरपोर्ट से हेमा मालिनी और ईशा देओल रांची मेन रोड पहुंचीं जहां मौजूद लोगों की भारी भीड़ को देख वो भी हैरान रह गईं।
झारखंड के लोगों ने बॉलीवुड एक्ट्रेस व भाजपा सांसद हेमा मालिनी और एक्ट्रेस ईशा देओल का जोरदार स्वागत किया। दरअसल दोनों एक्ट्रेस एक शो रूम के उद्घाटन में शामिल होने के लिए मुंबई से रांची आई थीं। हेमा मालिनी और ईशा देओल को देखने के लिए हजारों की संख्या में लोग नये शो रूम के बाहर पहुंचे। लोगों की भारी भीड़ के कारण रांची मेन रोड में जाम की स्थिति उत्पन्न हो गयी।
इस वजह से लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ गया। रांची के फैंस सुबह से हेमा मालिनी और ईशा देओल का इंतजार कर रहे हैं। हेमा मालिनी और ईशा देओल का रांची के लोगों ने जोरदार स्वागत किया। लोगों का उत्साह देखते ही बन रहा है। वही लोगों का उत्साह को देख मां-बेटी ने झारखंडवासियों का अभिवादन किया।

