खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त
30-Oct-2021 11:08 AM
DESK : क्रूज ड्रग्स केस में हिरासत में लिए गए आर्यन खान आज 27 दिन बाद आखिरकार जेल से बाहर आ गए हैं. आर्यन को लेने के लिए शाहरुख खान के बॉडीगार्ड रवि सिंह आर्थर रोड जेल पहुंचे थे. माना जा रहा है कि आर्यन को यहां से सीधे मन्नत ले जाया जा रहा है. आर्यन खान के फैंस मन्नत के बाहर उनके इंतजार में खड़े हैं.
शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान 27 दिनों के बाद आर्थर रोड जेल से रिहा हो गए हैं. आर्यन, अपने पिता शाहरुख खान की गाड़ी में बैठकर मन्नत के लिए रवाना हुए हैं. वह बॉडीगार्ड रवि के साथ जेल से निकल रेंज रोवर कार में सवार हो गए हैं. मुंबई में आर्थर रोड जेल के बाहर फैंस का हुजूम है. उधर 'मन्नत' के बाहर भी जश्न का माहौल है.
जेल के अंदर रिहाई की प्रक्रिया होने के बाद करीब 10:30 बजे बॉडीगार्ड रवि जेल के अंदर गए थे. उन्होंने ही आर्यन का हैंडओवर लिया है. जेल के बाहर गाड़ियों का काफिला आर्यन का इंतजार कर रहा था. पिता शाहरुख ने अपनी कार रेंज रोवर आर्यन को लाने के लिए जेल भेजी है.