ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन बिहार बोर्ड मैट्रिक रिजल्ट 2026: स्क्रूटिनी और विशेष परीक्षा के लिए छात्रों को मौका, इस दिन से करें आवेदन वैशाली की सबरीन परवीन बनीं बिहार टॉपर, मैट्रिक में 98.4% अंक के साथ रचा इतिहास फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना फिर बदलने वाला है बिहार का मौसम, IMD ने जारी किया अलर्ट; कई जिलों में तेज हवा और बारिश की संभावना Bihar Board : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी: डिजिलॉकर पर ऐसे मिनटों में देखें मैट्रिक मार्कशीट, जानें पूरा तरीका बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट बिहार बोर्ड परीक्षा में टॉपर्स फैक्ट्री ने किया कमबैक, टॉप 10 की लिस्ट में स्टेट टॉपर पुष्पांजलि समेत तीन स्टूडेंट मुजफ्फरपुर की सादिया सामी बनीं जिला टॉपर, मैट्रिक में 96.4% के साथ स्टेट टॉप-10 लिस्ट में शामिल BSEB 10th Result : बिहार बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2026 जारी! टॉपर्स की लगी लॉटरी, मिलेंगे 2 लाख रुपये और साथ में यह गिफ्ट

Home / movies / फिलहाल जेल नहीं जाएंगे फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी, कोर्ट ने सुनाई है दो...

फिलहाल जेल नहीं जाएंगे फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी, कोर्ट ने सुनाई है दो साल की सजा; जानिए.. वजह

18-Feb-2024 05:03 PM

By First Bihar

DESK: चेक बाउंस मामले में जामनगर की कोर्ट ने शनिवार को फिल्म निर्माता राजकुमार संतोषी को दो साल जेल की सजा सुनाई थी। इसके साथ ही साथ कोर्ट ने दो करोड़ रुपये का जुर्माना भी लगाया था। इस मामले में संतोषी को कोर्ट से जमानत मिल गई है और अब उन्हें जेल नहीं जाना पड़ेगा। कोर्ट ने अगले 30 दिनों के लिए अपने फैसले पर रोक लगा दी है।


दरअसल, पूरा मामला साल 2015 का है। राजकुमार संतोषी ने अपने करीबी दोस्त अशोक लाल से कर्ज के तौर पर एक करोड़ रुपए लिए थे। राजकुमार संतोषी अशोक लाल को इसके बदले 10 लाख रुपए के 10 चेक दिए थे। ये सभी चेक दिसंबर 2016 में बाउंस हो गए। पहले तो अशोक लाल ने राजकुमार संतोषी से संपर्क साधने की कोशिश की लेकर जब संपर्क नहीं हुआ तो उन्होंने जामनगर कोर्ट में मामला दर्ज करवाया।


कोर्ट ने मामले की सुनवाई शुरू की लेकिन 18 सुनवाईयों में राजकुमार संतोषी अदालत में हाजिर नहीं हुए। शुरुआत में कोर्ट ने संतोषी से कहा था कि उन्हें हर बाउंस हुए चेक के लिए पीड़ित को 15 हजार रुपये देने होंगे लेकिन कोर्ट ने शुक्रवार को संतोषी के खिलाफ बड़ा फैसला सुनाया था। कोर्ट ने राजकुमार संतोषी को दो साल जेल की सजा सुनाने के साथ ही दो करोड़ रुपए का जुर्माना लगाया था लेकिन कोर्ट ने अब अपने फैसले पर एक महीने की रोक लगा दी है।