ब्रेकिंग न्यूज़

खगड़िया में गंगा कटाव रोकने के लिए लोगों ने किया उपवास, महिलाओं ने की गंगा मईया की पूजा बेगूसराय में संदिग्ध हालात में वृद्धा की मौत, परिजनों ने लगाया पीट-पीटकर हत्या का आरोप मुजफ्फरपुर में युवती की हत्या मामला, प्रेमी पर सिर में गोली मारने का आरोप, आपत्तिजनक वीडियो वायरल करने की दे रहा था धमकी बेगूसराय में युवक की निर्मम हत्या, पहचान मिटाने के लिए चेहरे पर डाला एसिड पटना में दिनदहाड़े ज्वेलरी शॉप से 4 लाख की लूट, हथियारबंद 4 बदमाशों ने घटना को दिया अंजाम सीएम की कुर्सी छोड़ेंगे नीतीश कुमार लेकिन रूतबा बढ़ेगा: उनका सुरक्षा घेरा औऱ मजबूत होगा, Z+ के साथ SSG कवर भी रहेगा, स्पेशल कमांडो होंगे तैनात अरवल में गैस लीकेज से लगी भीषण आग, एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे मुंगेर में ONLINE ट्रेडिंग के नाम पर ठगी, युवक ने गंवाए 11.69 लाख रुपये परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट मुंगेर में गैस की कालाबाजारी पर कार्रवाई, छापेमारी के दौरान 13 डोमेस्टिक सिलेंडर जब्त

Home / movies / जेल में बंद आर्यन से मिलने पहुंचे शाहरुख खान, 15 मिनट तक चली...

जेल में बंद आर्यन से मिलने पहुंचे शाहरुख खान, 15 मिनट तक चली बाप-बेटे की मुलाकात

21-Oct-2021 10:23 AM

DESK : मुंबई क्रूज ड्रग्स मामले में जेल में बंद आर्यन खान से मिलने उनके पिता और बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान मुंबई की आर्थर रोड जेल पहुंचे. दोनों बाप-बेटे के बीच लगभग 15 मिनट तक मुलाकात चली. शाहरुख के साथ उनके कुछ स्टाफ भी मौके पर मौजूद थे. हालांकि मुलाकात के वक्त आर्यन केवल शाहरुख से ही मिले. 


जेल सूत्रों के मुताबिक, पिता शाहरुख को देखने के बाद आर्यन टूट गए और फूट-फूट कर रोए. 2 अक्टूबर को गिरफ्तार होने के बाद यह पहली बार है, जब आर्यन के परिवार का कोई सदस्य उनसे मिलने पहुंचा है. 


आपको बता दें कि बुधवार को क्रूज ड्रग्स पार्टी केस में आरोपी अभिनेता शाहरुख खान के बेटे आर्यन खान की जमानत अर्जी फिर खारिज हो गयी थी. आर्यन को मुंबई के स्पेशल एनडीपीएस कोर्ट से बेल नहीं मिली. मुंबई के स्पेशल NDPS कोर्ट ने आर्यन, मुनमुन धमीचा और अरबाज मर्चेंट को जमानत देने से इनकार कर दिया. 


सेशंस कोर्ट से ऑर्डर की कॉपी मिलते ही आर्यन के वकीलों ने बॉम्‍बे हाई कोर्ट में जमानत याचिका खारिज होने के विरोध में अपील दायर करने का प्रयास किया था, लेकिन ज्यादा समय हो जाने के कारण यह संभव नहीं हो सका. आज फिर सुबह 10.30 बजे आर्यन के वकील जमानत याचिका दायर करेंगे. यह कहा जा रहा है कि याचिका स्वीकार होने के बाद हाई कोर्ट में जस्‍ट‍िस नितिन साम्‍ब्रे की बेंच के सामने यह मामला रहेगा.