Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद
23-Mar-2023 03:30 PM
By First Bihar
DESK : बॉलीवुड सिंगर आतिफ अशलम को बड़ी खुशखबरी मिली है। उनके घर नन्हीं परी का आगमन हुआ है। यह गायक तीसरी बार पिता बन गए हैं। गायक की पत्नी सारा भरवाना ने दो बेटों के बाद अब एक नन्ही परी को जन्म दिया है। इस बात की जानकारी आतिफ असलम ने खुद अपनी सोशल मीडिया पर दी है। इन्होंने अपनी बच्ची की पहली झलक दिखाते हुए उनके नाम का खुलासा किया है।
दरअसल, आतिफ की पत्नी ने 23 मार्च को बेटी को जन्म दिया। सिंगर ने पिता बनने की गुड न्यूज फैंस के साथ शेयर की है और साथ ही अपनी लाडली की पहली झलक भी दिखाई है। आतिफ असलम ने बेटी को अपने दिल की रानी बताते हुए खूब प्यार उड़ेला और इमोशनल पोस्ट भी लिखा।
आतिफ ने गर्म कपड़ों में लिपटे अपनी बेटी की एक प्यारी सी तस्वीर शेयर की है। उन्होंने कैप्शन में लिखा, 'आखिर इंतजार खत्म हुआ। आ गई मेरे दिल की नई रानी बेबी और सारा दोनों ठीक हैं अल्हम्दुलिल्लाह। कृपया हमें अपनी प्रार्थनाओं में याद रखें हलीमा आतिफ असलम की ओर से रमजान मुबारक'। आतिफ असलम के इस पोस्ट पर फैन्स खूब प्यार उड़ेल रहे हैं और पिता बनने पर सिंगर को बधाई दे रहे हैं।
आपको बताते चलें कि, आतिफ असलम और सारा भरवानी ने 29 मार्च 2013 को पाकिस्तान के लाहौर में शादी की थी। आतिफ अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर पत्नी के साथ की तस्वीरें शेयर करते रहते हैं। आतिफ और सारा के पहले से दो बेटे हैं। इनका नाम अब्दुल अहद और आर्यन असलम। अब आतिफ के घर बेटी भी आ गई है। नन्हीं परी के घर आने से आतिफ बेहद खुश हैं।