बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार से आई हैरान करने वाली तस्वीर: गैस के लिए रातभर सड़कों पर सोने को मजबूर लोग, फिर भी नहीं मिल रहा LPG सिलेंडर बिहार में मेले के मंच पर भारी हंगामा, पूर्व मंत्री के सामने आर्केस्ट्रा डांसर्स के बीच जमकर मारपीट; वीडियो हुआ वायरल
05-Oct-2023 03:32 PM
By First Bihar
DESK : सनी देओल की फिल्म गदर- 2 इस महीने के 6 अक्टूबर को ZEE5 पर स्ट्रीम होगी। ओटीटी प्लैटफॉर्म ने ये घोषणा की है। अनिल शर्मा द्वारा निर्देशित इस फिल्म में सनी पाजी ने तारा सिंह का किरदार निभाया था। ZEE5 ने पोस्ट में कहा, "उलटी गिनती शुरू! तारा सिंह आपका दिल जीतने के लिए पूरी तरह तैयार है! भारत की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर सिर्फ 2 दिनों में #ZEE5 पर आ रही है! #Gadar2OnZEE5 "
दरअसल, गदर 2 में भारत के सबसे पसंदीदा ऑनस्क्रीन परिवार तारा, सकीना और जीते को देखा गया। 1971 के भारत-पाकिस्तान युद्ध की पृष्ठभूमि पर आधारित, तारा सिंह एक बार फिर अपने देश और परिवार के सम्मान की रक्षा के लिए दुश्मन का सामना करता नजर आया। इस बार, कहानी तारा सिंह और सकीना के प्रेम के अलावा बाप-बेटे के बंधन की ओर भी इशारा करती है। पिछली बार तारा सिंह अपनी पत्नी को वापस लाने के लिए पाकिस्तान गए थे, वहीं इस बार वह अपने बेटे को बचाने के लिए वापस आएंगे।
वहीं, अक्षय कुमरा की फिल्म OMG 2 ने भी अच्छा खासा कलेक्शन किया था पर यह दर्शकों ने उतना पसंद नहीं किया, ये फिल्म सेक्स एजुकेशन देती है वहीं, भगवान के दूत बने अक्षय कुमार भी पंकज त्रिपाठी जो उनके भक्त दिखाए हैं उनके ऊपर बनी है जो आपको घर बैठे अच्छा खासा मनोरंजन कर सकती है। ये फिल्म आप Netflix पर 8 अक्टूबर रविवार को आराम से देख सकते हैं।
बता दें कि फिल्म की कहानी सेक्स एजुकेशन पर बनी है, जिसमें एक बच्चा मास्टरबेट की लत की शिकार हो जाता है और गलत-गलत लोगों से मिलता है,जिससे उसे गलत जानकारी मिलती है और बात बच्चे की जान पर आ जाती है। इस फिल्म में पंकज त्रिपाठी ने एक मीडिल क्लास पिता का रोल प्ले किया है, जो पूरी फिल्म में ये साबित करने में लगा है कि स्कूलों में सेक्स एजुकेशन जरूरी है।