मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर
13-Apr-2023 03:34 PM
By First Bihar
DESK : बॉलीबुड में कबीर सिंह की नाम से फेमस एक्टर शाहिद कपूर इस साल धमाल मचाने को लेकर पूरी तरह से तैयार हैं। इस एक्टर का इस साल बैक टू बैक कई फिल्में आने वाली है। इस बीच शाहिद अपनी अपकमिंग फिल्म 'ब्लडी डैडी' को लेकर सुर्खियों में छाए हुए हैं। आज इनके इस फिल्म के रिलीजिंग डेट अनाउंस कर दिया गया है।
दरअसल, कुछ दिनों पहले शाहिद कपूर के इस फिल्म का पोस्टर रिलीज किया गया था। जिसमें शाहिद का इंटेंस लुक काफी इम्प्रेसिव था। वहीं, अब आज फिल्म का टीजर के साथ रिलीज डेट भी अनाउंस कर दिया गया है। इस फिल्म का जो टीजर जारी किया गया है उसमें शहीद खून से लथपथ है। टीचर की शुरुआत शाहिद से होती है इसके फौरन बाद उनके हाथ में चाकू नजर आता है और फिर शाहिद एक के बाद एक लोगों को मारते नजर आते हैं। फिल्म का टीजर देख अंदाजा लगाया जा सकता है कि शाहिद एक बार फिर अपने खतरनाक अंदाज में 'ब्लडी डैडी' से छाने वाले हैं।
मालूम हो कि, कुछ दिनों पहले शाहिद ने 'ब्लडी डैडी' का पोस्टर कर फिल्म में अपना फर्स्ट लुक रिवील किया था। इस पोस्टर में शाहिद एंग्री अवतार में नजर आ रहे हैं। उनकी नाक पर चोट का निशान, आंखों में गुस्सा और शर्ट के कॉलर पर खून लगा नजर आ रहा है। शाहिद के इस इंटेंस लुक को देखन के बाद फैंस फिल्म को लेकर काफी एक्साइटेड हो गए हैं।
आपको बताते चलें कि, इस फिल्म का टीजर को जारी करते हुए शाहिद ने कैप्शन में रिलीज डेट भी अनाउंट की है। कैप्शन में लिखा है, “फिल्मों में एक ब्लडी गुड टाइम के लिए रेडी हो जाइए। ब्लडी डैडी 9 जून 2023 को जियो सिनेमा पर रिलीज होगी। ये फिल्म थिएट्रिकल रिलीज की बजाय ओटीटी प्लेटफॉर्म जियो सिनेमा पर डायरेक्ट आएगी।