ब्रेकिंग न्यूज़

परिवहन विभाग के ESI को पुलिस ने किया गिरफ्तार, चेक पोस्ट पर वसूली की शिकायत पर SP ने कराया अरेस्ट विवेका पहलवान की पुण्यतिथि पर 3 अप्रैल को अंतरराष्ट्रीय महा दंगल, आयोजन स्थल का जायजा लेने पहुंचे अनंत सिंह Bihar News: भ्रष्ट DSP ने महिला मित्र को भी धनवान बना दिया, छह ठिकानों पर रेड में जमीन के 25 डीड मिले, चाय बगान से लेकर नर्सिंग होम और भी बहुत कुछ.... सुकृष्णा कॉमर्स एकेडमी का कार्यक्रम: ‘प्रतिभा सम्मान समारोह सह ओरिएंटेशन प्रोग्राम 2026’ का भव्य आयोजन “तुमसे सुंदर तो मेरी कामवाली है…” SHO का महिला के साथ अभद्र व्यवहार, वायरल ऑडियो से मचा हड़कंप मुजफ्फरपुर: सादे लिबास में पुलिस की पैनी नजर, हथियार सहित युवक गिरफ्तार बिहार में अपराधियों का तांडव जारी: ऑटो चालक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या मुंगेर में करोड़ों की लागत से बना विद्युत शवदाह गृह बंद, लोग खुले में अंतिम संस्कार करने को मजबूर इश्क बना मौत का जाल… बेटी के प्यार से भड़के पिता ने रची खौफनाक साजिश, जंगल में लटका मिला प्रेमी जोड़ा गोपालगंज: कृष्णा सिंह हत्याकांड का खुलासा, 5 अपराधी गिरफ्तार

Home / movies / इस चैलेंजिंग सवाल का जवाब देकर मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीत गईं हरनाज...

इस चैलेंजिंग सवाल का जवाब देकर मिस यूनिवर्स का ख़िताब जीत गईं हरनाज संधू

14-Dec-2021 11:58 AM

DESK : कल देशभर के लिए गर्व करने वाला पल रहा है कि 21 साल बाद भारत में मिस यूनिवर्स का ताज आया है. इंडिया की हरनाज संधू को मिस यूनिवर्स का क्राउन मिला है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत दुनियाभर के लोगों ने हरनाज को शुभकामनाएं दीं. लेकिन हम आपको बताने जा रहे हैं कि वो कौन सा सवाल था जिसका जवाब देकर हरनाज ने जूरी मेंबर को इम्प्रेस कर दिया था.


टाइटल देने की प्रक्रिया में कंटेस्टेंट्स से सवाल भी पूछे जाते हैं. अवॉर्ड जीतने से पहले हरनाज से चैलेंजिंग सवाल पूछे गए. उन सवालों के जवाब के आधार पर इस बात का निर्णय लिया जाता है कि किसके सर ताज पहनाया जाएगा. इसके लिए उन्हें 30 सेकेंड का समय दिया जाता है. आइये जानते हैं इस साल मिस यूनिवर्स की रेस में भारत की हरनाज संधू से कौन सा सवाल किया गया था.


सवाल- बहुत लोगों को ऐसा लगता है कि क्लाइमेट चेंज एक होक्स्भ‌ है. कैसे आप उन्हें कन्विन्स करने की कोशिश करेंगे?


जवाब- मेरा दिल ये देखकर टूट जाता है कि किस तरह से कुदरत को काफी सारी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. ये सब सिर्फ इसलिए है क्योंकि हमने लापरवाही की है. मुझे पूरी तरह से लगता है कि अब वो समय आ गया है कि हमें इसपर बातें कम करनी चाहिए और काम ज्यादा. क्योंकि एक एक्शन या तो लोगों को मार सकता है या उन्हें बचा सकता है. समाधान से ज्यादा जरूरी है बचाव. बस यही मैं आप लोगों को बताना चाहूंगी. शुक्रिया.