हॉस्पिटल बंद करो..डॉक्टर यहां नहीं रहता है, युवक की मौत से गुस्साए परिजनों ने किया हंगामा छपरा में हथियार तस्करी गिरोह का पर्दाफाश, STF ने 5 तस्करों को दबोचा उच्च न्यायालय का आदेश भी नहीं मान रहा पटना आईआईटी, सैकड़ों स्कूली बच्चों का भविष्य दांव पर लगा: देव ज्योति कौन होगा बिहार का नया सीएम? मीडिया के इस सवाल पर बोले आनंद मोहन, कहा..BJP में पर्ची से तय होता है नाम बेगूसराय में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई: 12 हजार घूस लेते आपूर्ति पदाधिकारी और डीलर गिरफ्तार घूसखोर ESI की गिरफ्तारी का विरोध: परिवहन विभाग के कर्मचारियों ने किया काम-काज ठप चिराग के सामने नरम पड़े पारस, करने लगे पार्टी और परिवार को एक करने की मांग, कहा..भतीजा CM बनें तो खुशी होगी नीतीश के गृह क्षेत्र नालंदा का मामला पप्पू यादव ने लोकसभा में उठाया, कहा..दोषियों को मिले फांसी की सजा बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत बिहार में भीषण सड़क हादसा: बाप-बेटा समेत तीन लोगों की दर्दनाक मौत, दो बाइक की हुई सीधी भिड़ंत
15-Aug-2020 10:28 AM
DESK : आज हमारा देश 74 वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है. आज ही के दिन 74 साल पहले हमने आजाद भारत की पहली सुबह देखी थी. अंग्रेजों की लंबी गुलामी के बाद भारत को ये आजादी मिली. स्वतंत्रता दिवस का मौका सभी देशवाशियों के लिए हमेशा बेहद खास रहा है. आज के इस गौरव दिन को लेकर बॉलीवुड सेलेब्स भी सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों को शुभकामनाएं देने में पीछे नहीं हैं अमिताभ बच्चन से लेकर अनुपम खेर, कंगना रनौत से लेकर प्रियंका चोपड़ा सभी ने अपने ट्वीट के माध्यम से देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई दी है.
महानायक अमिताभ बच्चन ने इस बार कोरोना वॉरियर्स को सलाम किया है. उन्होंने तिरंगे को सलाम करते हुए फोटो शेयर की और ट्वीट किया, 'कोविड के खिलाफ लड़ने वाले असली जांबाजों को मेरा सलाम, और स्वतंत्रता दिवस के इस पावन दिन शांति और समृद्धि की कामना करता हूं'.
बॉलीवुड के खिलाडी, अक्षय कुमार ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर फैन्स से इस कठिन समय में जरूरतमंद लोगों की मदद करने की अपील की है. उन्होंने एक वीडियो शेयर करते हुए लिखा, जितनी हो सके उतनी मदद कीजिए, बस नजर अंदाज मत कीजिए.
वहीं अनुपम खेर ने अखबार पढ़ते हुए अपनी फोटो शेयर की और लिखा है, 'हम सभी को हमारे देश भारतवर्ष के स्वतंत्रता दिवस की बहुत बहुत बधाई, मेरी भगवान से हमेशा ये प्रार्थना रहेगी कि हमारा देश हजारों सालों तक फूले फले और प्रगति की ऊंचाइयों को हमेशा छुए, भारत माता की जय, जय हिंद'.
बॉलीवुड से हॉलीवुड का सफ़र तय करने वाली अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने उन महिलाओं का वीडियो शेयर किया जिनहोंने इतिहास रचा.
बेबाकी से अपनी बात रखने वाली स्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, 'हैप्पी बर्थडे इंडिया, तुम्हारा सार कभी गुम ना हो, आई लव यू, स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं.
सभी से अलग कंगना रनौत की टीम ने अभिनेत्री की एक तस्वीर पोस्ट की है जिसमें वह पेड़ लगाती नजर आ रही हैं. इस तसवीर के साथ कैप्शन में लिखा गया है,' आओ कुछ ऐसा बन के दिखाएं कि इस देश की मिट्टी को भी हम पे गर्व हो जाए, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं.'
आओ कुछ ऐसा बन के दिखाएँ की इस देश की मिट्टी को भी हम पे गर्व हो जाए, स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएँ 🇮🇳 जय हिंद 🙏 pic.twitter.com/qO6FkjjOZt
— Team Kangana Ranaut (@KanganaTeam) August 15, 2020