ब्रेकिंग न्यूज़

बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया बिहार बोर्ड मैट्रिक कंपार्टमेंटल और विशेष परीक्षा 2026 के लिए आवेदन शुरू, जानिए.. पूरी प्रक्रिया BIHAR NEWS : क्या बदल रहे हैं समीकरण? फैसल रहमान की नीतीश कुमार से मुलाकात ने बढ़ाई चर्चा, RJD से बगावत का हाल ही में मिला है गिफ्ट कोरियन जैसी ‘ग्लास स्किन’ का सपना अब होगा सच… रात में सोने से पहले बस करें ये छोटा सा काम और दिखेगा कमाल का ग्लो! पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार पटना जंक्शन का बदलेगा स्वरूप, 6 हजार वाहनों की स्मार्ट पार्किंग की होगी व्यवस्था; मास्टर प्लान तैयार BIHAR NEWS : राज्यसभा के बाद अब MLC में महाजंग, पटना से दिल्ली तक हलचल; क्या फिर चलेगी नीतीश कुमार की रणनीति या तेजस्वी करेंगे कोई उलटफेर? ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह ‘हम क्या बने हैं.. क्या नहीं, ई सब कुछ जानबे नहीं करते है’, पर्यावरण संरक्षण समिति का सदस्य बनाएं जाने पर बोले अनंत सिंह BIHAR NEWS : मुंबई में बिहार के युवक की हत्या, गांव में शव पहुंचते ही लोगों का भड़का आक्रोश; सड़क जाम

Home / movies / कंगना रनौत पर सियासी रण, भारी बवाल के बीच मुंबई पहुंची कंगना

कंगना रनौत पर सियासी रण, भारी बवाल के बीच मुंबई पहुंची कंगना

09-Sep-2020 03:23 PM

DESK : सुशांत सिंह राजपूत और रिया चक्रवर्ती के मामले को लेकर सुर्खियों में आई कंगना रनौत को लेकर मुंबई का पारा गरम है. मुंबई में रनौत के मुद्दे पर सियासी रण शुरू हो चुका है और भारी हंगामे के बीच कंगना मुंबई पहुंची है. कंगना के मुंबई पहुंचने के दौरान एयरपोर्ट पर भारी शोर-शराबा देखने को मिला है. यहां शिवसेना कंगना रनौत के विरोध में प्रदर्शन करती नजर आई, जबकि करणी सेना और आरपीआई ने कंगना के समर्थन में मोर्चा खोल रखा है.

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच कंगना रनौत चंडीगढ़ से मुंबई पहुंची हैं. मुंबई एयरपोर्ट से कंगना रनौत सीधे खार स्थित अपने घर पहुंची है. पाली हिल के अपने बंगले में कंगना रनौत पहुंची तो बाहर मीडिया का बड़ा जमावड़ा देखने को मिला है. आपको बता दें कि बीएमसी ने आज ही कंगना रनौत के दफ्तर पर बड़ी कार्रवाई करते हुए वहां बुलडोजर चलवाए थे हालांकि बाद में जब बीएमसी की कार्यवाही खत्म हुई तो मुंबई हाईकोर्ट में इस मामले पर सुनवाई हुई और हाईकोर्ट ने बीएमसी की कार्यवाही को अवैध करार दिया है.


सुशांत केस को लेकर कंगना रनौत लगातार मुखर रही हैं और शिवसेना नेता संजय राउत ने कंगना पर बड़े हमले बोले हैं. संजय रावत की चुनौती को स्वीकार करते हुए कंगना रनौत ने शिवसेना और महाराष्ट्र सरकार को जमकर खरी-खोटी सुनाई है. इसके बाद से कंगना लगातार महाराष्ट्र सरकार के निशाने पर हैं. बीएमसी की कार्यवाही को कहीं न कहीं विवाद का हिस्सा माना जा रहा है. लेकिन अब कंगना रनौत तमाम चुनौतियों के बीच में मुंबई पहुंच चुकी हैं और उनके वकीलों ने की कार्यवाही में कंगना के प्रॉपर्टी को नुकसान के खिलाफ मांगने की रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है.