ब्रेकिंग न्यूज़

कांग्रेस जिलाध्यक्ष की लिस्ट में यादवों और ब्राह्मणों का दबदबा, भूमिहार राजपूत पर भारी नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू नालंदा शीतला माता मंदिर भगदड़: अबतक 9 की मौत, गर्मी और भीड़ बनी हादसे की वजह; SIT जांच शुरू सीटीईटी में टीसीएच एडुसर्व का शानदार प्रदर्शन, 350+ छात्रों ने हासिल की सफलता पति को फंसाने की साजिश! प्रेमी संग बनाया वीडियो, खुद ही कराया वायरल… पुलिस जांच में खुली चौंकाने वाला खुलासा गोपालगंज में अधूरा नाला बना जानलेवा, ठेकेदार की लापरवाही से लोग परेशान मुजफ्फरनगर में एक ही परिवार के 4 लोगों की संदिग्ध मौत, सामूहिक आत्महत्या की आशंका ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब ई आईपीएस बनेगा.., अनंत सिंह ने छोटे बेटे को लेकर बताई दिल की ईच्छा, अभिनव ने दिया यह जवाब फोटो से बनाई अश्लील रील… फिर शुरू हुआ ब्लैकमेल का खेल, 5 लाख और गहनों की मांग से दहशत में महिला

Home / movies / होली पर पवन सिंह का धमाल, रिलीज के बाद चंद घंटों में वायरल...

होली पर पवन सिंह का धमाल, रिलीज के बाद चंद घंटों में वायरल हुआ सांग

10-Mar-2022 03:19 PM

DESK : भोजपुरी सिनेमा के पावर स्टार पवन सिंह का एक और होली स्पेशल गाना आज रिलीज हुआ है, जिसने धमाल मचा दिया है। व्हाइट व्हाइट लहंगा की सफलता के बाद अब पवन सिंह का यह गाना  'होली के मजा' भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है। इस गाने ने रिलीज के साथ ही दर्शकों को होली के रंग की उमंग से भर दिया है। गाने में पवन सिंह के साथ भोजपुरी की सुपरहॉट, बोल्ड और ग्लैमरस अभिनेत्री श्वेता महारा नजर आ रही हैं। श्वेता महारा की दीवानगी वैसे भी दर्शकों के सिर चढ़कर बोलती है।  ऐसे में श्वेता महारा का पवन सिंह के साथ ठुमके ने लोगों को दीवाना बना दिया है। 


बता दें कि पवन सिंह और श्वेता महारा का यह भोजपुरी होली गाना 'होली के मजा' को पवन सिंह ने गाया है और इसके बोल रौशन सिंह विश्वास ने लिखे हैं।पी आर ओ रंजन सिन्हा है। इसका संगीत प्रियांशु सिंह ने दिया है। वहीं इसके वीडियो को विभांशु तिवारी ने डायरेक्ट किया है। यह गाना ग्लोबल म्यूजिक जंक्शन से रिलीज हुआ है। इसे हर घन्टे के हिसाब से 1 लाख से ज्यादा व्यूज मिल रहे हैं। इस गाने में दोनों के बीच जारी होली की हुड़दंग के संग उड़ते रंग और गुलाल देखकर आप भी रंगों के त्यौहार के संग रंग जाएंगे। 


पवन सिंह का जलवा इन दिनों भोजपुरी ही नहीं बॉलीवुड इंडस्ट्री में भी खूब देखने को मिल रहा है। यही वजह है कि दर्शकों के प्यार और समर्थन के बदले पवन सिंह भी लगातार अपने अभिनय और गानों से उनका मनोरंजन करते नजर आते हैं। इसी क्रम में अब पवन ने होली के मौके पर अपना एक और नया गाना रिलीज कर दिया है। जिसे खूब पसंद किया जा रहा है।