ईरान में फंसे अमेरिकी पायलटों को 36 घंटे में बचाया, ट्रम्प बोले- इतिहास का सबसे साहसी रेस्क्यू CM नीतीश के स्वागत में बवाल: BJP-JDU विधायकों को अंदर जाने से रोका, सुरक्षाकर्मियों से नोकझोंक छापेमारी के दौरान मदरसा से हथियार बरामद, मौलवी सहित 3 को पुलिस ने दबोचा पश्चिम बंगाल विस चुनाव 2026: BJP ने जारी की 40 स्टार प्रचारकों की लिस्ट आरा में पैसे के विवाद में दोस्त ने दोस्त को मारी गोली, युवक की हालत गंभीर बड़े भाई की हत्या का बदला लेने के लिए खुद पर चलवाई गोली, 3 घंटे में पुलिस ने किया खुलासा बीच सड़क पर रील बनाना पड़ गया महंगा, पुलिस ने कर दी पिटाई, युवक को गाड़ी में जबरन बिठाते वीडियो वायरल पटना में NMCH क्लर्क के घर दिनदहाड़े चोरी, 35 लाख के जेवरात ले उड़े चोर दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार दरभंगा एयरपोर्ट से बेंगलुरु की सीधी उड़ान शुरू, शिक्षा-रोजगार के खुलेंगे नए द्वार
08-Dec-2019 11:19 AM
DESK : भोजपुरी फिल्म के सुपर स्टार एक्टर खेसारी लाल यादव में हैदराबाद एनकाउंटर को लेकर हैदराबाद पुलिस की जमकर तारीफ की. दिल्ली में एक कार्यक्रम के दौरान खेसारी ने कहा कि "जब मैं सुबह उठा तो मुझे एक मैसेज पढ़ने को मिला कि हैदराबाद में दिशा के साथ जो गलत काम करने वाले लोग थे. उनको एनकाउंटर में मार गिराया गया. यह समाज के लिए एक संकेत है. हमलोग बोलते हैं कि अपनी बेटियों को समझाओ लेकिन नहीं, अपने बेटों को भी समझना पड़ेगा. अगर आपका बेटा ही हर लड़की को अपनी बहन बनाने लगेगा तो मुझे नहीं लगता कि जो दिशा के साथ हुआ. जो बक्सर, समस्तीपुर, झारखंड और दिल्ली समेत कई शहरों में हुआ. ऐसी वारदात दुबारा किसी लड़की के साथ नहीं होगी."
भोजपुरी स्टार ने आगे कहा कि "लोगों ने समझना पड़ेगा कि हमारे घर में मां, बहन और बेटियां हैं और हैदराबाद में जिसके साथ गलत हुआ. वो भी किसी की बहन-बेटी ही थी. ये समाज के लिए अच्छी चीज नहीं है. जिस मां के गर्भ से हम जन्म लेते हैं, अगर उसी मां के गर्भ को गंदा कर दें, तो शायद हमें इस धरती पर आने का कोई हक नहीं है. मां, बहन और बेटी घर की तुलसी होती है. अगर हर किसी के साथ ऐसा ही होगा तो लोग बेटी को जन्म देना छोड़ देंगे."
खेसारी ने मंच से कहा कि "दुनियां परिवर्तन चाहती है. लेकिन खुद में नहीं दूसरों में परिवर्तन चाहती है. हमें भगत सिंह चाहिए मगर अपने घर में नहीं बल्कि किसी दूसरे के घर में चाहिए. लोगों को अपने बेटों को भगत सिंह बनाने की जरूरत है. जब हम नहीं बदलेंगे तो दुनिया कैसे बदलेगी. क्योंकि दुनिया में हम ही रहते हैं. खेसारी ने मंच से कहा कि मैं लोगों से आग्रह करना चाहता हूं कि किसी के ऊपर गलत निगाह डालने से पहले यह जरूर सोचना कि हमारे घर में भी बेटी-बहन है. जो मार्केट या कोचिंग जाती है."