ब्रेकिंग न्यूज़

VAISHALI: जढ़ुआ ओपी प्रभारी ने उठा लिया बड़ा कदम, सर्विस रिवॉल्वर से खुद को मारी गोली नीतीश कुमार विकास-सुशासन के पर्याय...दूरदर्शी सोच ने विशिष्ट नेता के रूप में किया स्थापित, योगदान को सम्मानपूर्वक याद किया जाएगा- HAM किशनगंज के पूर्व DSP गौतम कुमार निलंबित, EOU ने 5 घंटे की पूछताछ के बाद कसा शिकंजा भीषण सड़क हादसे में बाप-बेटी की मौत, पत्नी गंभीर रूप से घायल; स्कार्पियो-बाइक की हुई जोरदार टक्कर राघोपुर हिंसक झड़प मामले में DM वर्षा सिंह ने की कार्रवाई, सीओ को हटाकर मांगा स्पष्टीकरण, विभागीय कार्रवाई शुरू Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. Summer Special Trains: पुणे एवं मुंबई के लिए समर स्पेशल ट्रेनों का परिचालन, रेलवे ने जारी किया शेड्यूल; जानिए.. समस्तीपुर में दर्दनाक हादसा: करेह नदी में डूबने से 3 सगे भाइयों की मौत बिहार में लगातार सामने आ रहा टावर पर चढ़ने का मामला, इस बार प्रेमी से शादी की जिद्द में बिजली के हाई टेंशन पर चढ़ गई लड़की बिहार में बनेगी वर्ल्ड क्लास एजुकेशन सिटी, ग्लोबल मॉडल पर होगा निर्माण; DPR तैयार

Home / movies / शब्दों के मास्टर गुलजार का जन्मदिन आज, कई बड़ी हस्तियों के साथ किए...

शब्दों के मास्टर गुलजार का जन्मदिन आज, कई बड़ी हस्तियों के साथ किए थे काम

18-Aug-2019 02:48 PM

By 15

DESK : बेमिशाल शायर लेखक, निर्देशक , निर्माता और गीतकार जब एक शख्स में समा जाये उसे कहते है गुलजार. शब्दों के मास्टर गुलजार का आज जन्मदिन है. बच्चों से लेकर बुजुर्गों तक सब इसके दीवाने है. गुलज़ार ने हिंदी सिनेमा में जितना योगदान दिया है, उसे बयान करना आसान नहीं है. बेहतरीन फिल्मों के साथ-साथ दिल को छूने वाली कविताएं लिखने वाले इस शख्स ने ऐसे गाने बनाए हैं, जिन्हें सुनकर आप कहीं खो से जाते हैं. मेकैनिक संपूर्ण सिंह से कालरा और कालरा से गीतकार बने गुलजार आज की तारीख में करोड़ों दिलों पर राज करते हैं. 18 अगस्त, 1934 को पंजाब स्थित झेलम जिले के एक छोटे से कस्बे दीना के सिख परिवार में उनका जन्म हुआ था. गुलजार ने 1963 में आई फ‍िल्‍म बंद‍िनी से म्‍यूज‍िक डायरेक्‍टर कर एसडी बर्मन के साथ कर‍ियर की शुरुआत की थी. उसके बाद उन्‍होंने आरडी बर्मन, सल‍िल चौधरी, व‍िशाल भारद्वाज और एआर रहमान जैसे म्‍यूज‍िक डायरेक्‍टर्स के साथ काम क‍िया है. गुलजार ने कई बड़ी हस्तियों के साथ काम किया. इन्हीं में से एक लता मंगेशकर भी हैं. आंधी, मौसम, म‍िर्जा गाल‍िब जैसी फ‍िल्‍मों का न‍िर्देशन करने वाले गुलजार ने बॉलीवुड की कई फ‍िल्‍मों के ल‍िए गीत भी लिखे है. उनके इस योगदान के ल‍िए उन्‍हें 2004 में पद्मभूषण से नवाजा गया था. इसके अलावा वह नेशनल फ‍िल्‍म अवॉर्ड, 20 फ‍िल्‍मफेयर अवार्ड, एकेडमी अवार्ड और ग्रैमी अवॉर्ड जीत चुके हैं.