छपरा पहुंचे उपमुख्यमंत्री विजय कुमार सिन्हा, बोले..जन समस्याओं का होगा त्वरित समाधान बिहार में 6 अप्रैल से स्कूल का नया टाइमटेबल: 7 बजे से पहले बजेगी घंटी चंडीगढ़ में भाजपा कार्यालय के बाहर ब्लास्ट से हड़कंप, जांच में जुटीं पुलिस करप्शन किंग SDPO को हटाया गया: PHQ ने वापस बुलाया, EOU की रेड में करीब 80 करोड़ की संपत्ति का खुलासा टेंट हाउस के मालिक पर नाबालिग के साथ अश्लील हरकत करने का आरोप, आक्रोशित लोगों ने घर के बाहर किया हंगामा पटना में अगलगी की दो घटना: एंबुलेंस में लगी आग, AC फटने से नर्सिंग होम में मची अफरा-तफरी बिहार के इस जिले में नई चीनी मिल...100 एकड़ भूमि चिन्हित, गन्ना उद्योग विभाग के ACS ने जमीन का किया निरीक्षण IPS अंशिका की मेहंदी में छिपा प्यार का राज… हथेली पर ‘KRISHNA’ नाम ने लूटी महफिल डबल इंजन की सरकार में डिजिटल प्लेटफॉर्म से बदलेगा नर्सिंग शिक्षा का चेहरा: मंगल पांडेय रील का जुनून बना जानलेवा… चलती ट्रेन से गिरकर 17 साल के नाबालिग की मौत, घर में पसरा मातम
07-Jan-2021 12:22 PM
DESK : पूरी दुनिया कोरोना महामारी से जूझ रही है और इसका असर लगभग दुनिया की हर इंडस्ट्री पर पड़ा है. जहां एक तरफ कोरोना की वैक्सीनेशन को मंजूरी दी गई. वहीं दूसरी ओर कोरोना मामले हर दिन बढ़ते ही जा रहे हैं. अब ऐसे में ग्रैमी अवार्ड्स 2021 ऑर्गनाइजर्स ने एक बड़ा कदम उठाया है और इसे पोस्टपोन कर दिया गया है.
रिकॉर्डिंग अकादमी और ब्रोडकास्टर सीबीएस ने ग्रैमी अवार्ड्स को पोस्टपोन करने से जुड़ा स्टेटमेंट जारी किया है. उनकी ओर से कहा गया कि ‘हेल्थ एक्सपर्ट्स, होस्ट और हमारे आर्टिस्ट्स के साथ बातचीत कर हमने फैसला किया है कि फिलहाल के लिए इस सेरेमनी को टाल दिया जाना चाहिए.’
इस दिन होगी सेरेमनी:-
आपको बता दें कि 63वें ग्रैमी अवार्ड्स की सेरेमनी जनवरी महीने की 31 तारीख को होनी थी, लेकिन अब इसे पोस्टपोन कर 14 मार्च 2021 कर दिया गया है. इस दौरान यह भी बताया गया कि लॉस एंजिल्स में कोविड के काफी मामले आ रहे हैं, कोविड की कंडिशन बहुत खराब है. केस लगातार बढ़ रहे हैं, इस वजह से यह अहम फैसला लिया जा रहा है. साथ ही कहा गया कि कई सिंगर्स, म्यूजिशयन और शो के प्रोड्यूसर्स इस सेरेमनी में शामिल होते हैं, सभी का ख्याल रखना जरूरी है.
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ग्रैमी अवार्ड्स दुनिया में म्यूजिक की सबसे बड़ी अवॉर्ड्स सेरेमनी में से एक है. इसके अलावा बिलबोर्ड म्यूजिक अवार्ड्स और अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स भी काफी बड़े अवॉर्ड्स हैं. उम्मीद की जा रही है कि ग्रैमी अवॉर्ड्स की नई तारीख तक कोविड को कुछ हद तक कंट्रोल कर लिया जाएगा.