ब्रेकिंग न्यूज़

Census 2026 : अब सरकार जानेगी आपकी हर आदत, लिव-इन कपल्स को भी मिलेगा शादीशुदा दर्जा! घर में कितना अनाज यह भी बताना होगा इश्क, इंतकाम और कत्ल… ‘लेडी किलर’ की सनसनीखेज दास्तान, बिहार में दादा-पोती की हत्या का सच उजागर BIHAR NEWS : बिहार पंचायत चुनाव में बड़ा बदलाव! अब सरकारी स्कूल में नहीं होगा यह काम; पंचायती राज विभाग ने जारी किया निर्देश Bihar Crime News: अर्धनग्न हालत में खेत से मिला युवती का शव, रेप के बाद हत्या की आशंका; इलाके में सनसनी Bihar News: दुर्गा विसर्जन के दौरान दो पूजा समितियों में खूनी संघर्ष, तीन घायल, इलाके में तनाव Bihar Politics : नीतीश कुमार के इस्तीफे पर भावुक हुए विप के सभापति, बोले— यह टीस कभी नहीं जाएगी, चहरे से कोई नहीं बिहार के CM को पढ़ सकता बिहार में तस्करी का नया ट्रेंड: ‘हाइड्रो केमिकल’ के नाम पर कुरियर से मंगाई गई 16 लाख की शराब बरामद BIHAR NEWS : BJP के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितीन नवीन ने दिया MLA पद से इस्तीफा, बांकीपुर की जनता को लेकर किया मार्मिक पोस्ट, कहा - जनता ने मुझे समस्या और समाधान दोनों बताया BIHAR NEWS : नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, लेटर लेकर विधान परिषद पहुंचे विजय चौधरी, कहा - राज्यसभा के सदस्य के रूप में निभाएंगे अपनी नई जिम्मेदारी BIHAR NEWS : थोड़ी देर में MLC से नीतीश कुमार देंगे इस्तीफा, नितीन नवीन को लेकर भी हुआ सब क्लियर; बांकीपुर की जनता को लेकर BJP राष्ट्रीय अध्यक्ष ने किया भावुक पोस्ट

Home / movies / गणेश आचार्य पर साथी कोरियोग्राफर का आरोप, अश्लील बात करने और पोर्न वीडियो...

गणेश आचार्य पर साथी कोरियोग्राफर का आरोप, अश्लील बात करने और पोर्न वीडियो देखने को करते थे मजबूर

28-Jan-2020 08:51 AM

MUMBAI: बॉलीवुड के मशहूर कोरियोग्राफर गणेश आचार्य पर उनकी सहायक महिला कोरियोग्राफर ने गंभीर आरोप लगाये हैं. पीड़िता ने गणेश आचार्य पर अश्लील बातें करने और पोर्न वीडियो देखने को मजबूर करने के संगीन आरोप लगाये हैं. पीड़ित ने आरोप लगाते हुए कहा है कि जब से गणेश कोरियोग्राफर एसोसिएशन के जनरल सेक्रेटरी बने हैं तब से लगातार उसे परेशान कर रहे हैं.


पीड़िता ने आरोप लगाया है कि अक्सर जब काम के सिलसिले में वो गणेश के दफ्तर जाती तो गणेश उससे अश्लील बाते करने और पोर्न वीडियो देखने के लिए कहते थे. जिसके लिए वो कभी राजी नहीं हुई. आरोपों के मुताबिक गणेश ने पीड़िता पर ये भी दबाव बनाया की बाकी डांसर्स को वो अपने हिस्से के पैसों में से 500 रुपये अतिरिक्त भुगतान करे. जिसे नहीं मानने के बाद गणेश उसे मानसिक रूप से टॉर्चर करते थे.


महिला कोरियोग्राफर के मुताबिक पीड़िता ने जब उनकी बात नही मानी तो गणेश ने अपने पद का इस्तेमाल करके उसकी एसोसिएशन से सदस्यता भी खत्म करवा दी. पीड़िता ने आरोप लगाया है कि 26 जनवरी को रहेजा क्लासिक क्लब में एक कार्यक्रम के दौरान जब इंडस्ट्री के सारे कोरियोग्राफर इकट्ठा थे तो वो भी वहां पहुंची थी और उसने गणेश से अपनी सदस्यता रद्द करने के पीछे का कारण पूछा. आरोप है कि उसके बाद गणेश ने वहां मौजूद लड़कियों को बोलकर उसकी पिटाई कराई, उसके साथ बदसलूकी की और गाली गलौज भी किया. इस मामले में महिला कोरियोग्राफर ने गणेश आचार्य के खिलाफ महाराष्ट्र महिला आयोग और मुम्बई के अंबोली पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है.