ब्रेकिंग न्यूज़

दवा व्यवसायी को बदमाशों ने बनाया निशाना, बाइक की डिक्की तोड़कर 65 हजार रुपये ले भागे एकतरफा प्यार में युवक की हत्या, लड़की के भाई और दोस्त को पुलिस ने दबोचा राबड़ी आवास में लौंडा डांस का आयोजन, लालू -तेजस्वी समेत कई कार्यकर्ता रहे मौजूद बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार बिहार को जल्द मिलेंगे 25 नए IAS अधिकारी, इस दिन करेंगे ज्वाइन; प्रशासनिक कामकाज को मिलेगी रफ्तार गोपालगंज पुलिस ने पशु तस्कर गिरोह का किया भंडाफोड़, सात गिरफ्तार Bihar Board Matric Result 2026: आंगनबाड़ी सेविका और किसान का बेटा बना स्टेट टॉपर, मैट्रिक परीक्षा में 8वां रैंक किया हासिल पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर पनोरमा स्टार 2026 : बॉलीवुड एक्टर चंकी पांडेय ने बांधा समा, कलाकारों के साथ झूमा छातापुर अरवल की बेटियों ने रचा इतिहास, सुप्रिया आठवें और नंदनी दसवें रैंक लाकर बनीं मैट्रिक टॉपर

Home / movies / गदर-2 की तारीफ सुनकर भड़के दूसरे समुदाय के लोग: फिल्म देखकर आये युवक...

गदर-2 की तारीफ सुनकर भड़के दूसरे समुदाय के लोग: फिल्म देखकर आये युवक और उसकी पत्नी पर किया जानलेवा हमला

16-Aug-2023 05:59 PM

By First Bihar

DESK: 6 दिन पहले रिलीज हुई सनी देओल की फिल्म गदर-2 ने पूरे देश में धमाल मचा रखा है. इस फिल्म ने कमाई के कई रिकार्ड तोड़ डाले हैं. रिलीज के 6 दिन बाद भी फिल्म हाउसफुल जा रही है. लेकिन इस फिल्म के कारण अब असली “गदर” भी होना शुरू हो गया है. अब ऐसा मामला सामने आया है जिसमें गदर-2 फिल्म की तारीफ करने के कारण एक युवक और उसकी पत्नी पर दूसरे समुदाय के लोगों ने हमला कर दिया. पुलिस में इसकी शिकायत की गयी है.


मामला उत्तर प्रदेश के बूदायूं में सामने आया है. 15 अगस्त को एक युवक सिनेमा हॉल में ये फिल्म देखने गया. फिल्म देखकर वापस अपने गांव लौटा तो लोगों के सामने गदर-2 की तारीफ शुरू कर दी. वह जिन लोगों के सामने इस फिल्म की तारीफ कर रहा था, उसमें एक दूसरे समुदाय का युवक भी शामिल था. गदर फिल्म की तारीफ सुनकर दूसरे समुदाय का युवक भड़क गया और फिर मामला जानलेवा हमले तक पहुंच गया.


बूदायूं जिले के मूसाझाग थाना क्षेत्र के मनकापुर गांव के रहने वाले अशोक गुप्ता के बेटे अमित गुप्ता ने थाने में एफआईआर दर्ज कराया है. पुलिस को दी गयी शिकायत में उसने कहा है कि वह अपने परिवार के साथ ग़दर 2 फिल्म देखने गया था. फिल्म देखकर जब वह वापस अपने गांव में लौटा तो दूसरे समुदाय का एक युवक मिला. अमित ने जैसे ही उससे कहा कि वह गदर-2 फिल्म देखने गया था वैसे ही दूसरे समुदाय का वह युवक गाली गलौज करने लगा. जब अमित और उसके परिवार के लोगों ने गाली-गलौज का विरोध किया तो उसके साथ मारपीट की जाने लगी.


अमित गुप्ता ने पुलिस के पास दर्ज करायी गयी शिकायत में कहा है कि दूसरे समुदाय के युवक के हमले से बचकर वह अपने घर भाग आया. लेकिन कुछ दी देर बाद उस समुदाय के कई लोगों ने घर पर हमला बोल दिया. वे सब लाठी-डंडा और फरसा से लैस थे.  उन लोगों ने अमित और उसकी पत्नी पर जानलेवा हमला कर दिया. इस हमले में पति-पत्नी दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. मामले की जानकारी मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया है.