BIHAR NEWS : बड़ी राहत! जिनके खाते में नहीं आए 10 हजार, उन्हें अब मिलेगा यह लाभ; सरकार ने लिया यह फैसला Bihar crime news : अनंत सिंह के पैतृक गांव में फायरिंग से सनसनी, पार्टी से वापस लौट रहे युवक को मारी गोली; इलाके में दहशत का माहौल Bihar News: चीटर मीटर वाले 4 महीने में ही असल रंग में लौट गए, फ्री बिजली देने वाली सरकार की तेजस्वी यादव ने खोली पोल Bihar News : अब मुंबई में मिलेगा बिहार जैसा ठिकाना! 35 मंजिला भवन का जल्द होगा निर्माण; जानिए कितने रूपए होंगे खर्च BIHAR NEWS : 16 कट्ठा जमीन पर ताबड़तोड़ फायरिंग, विधायक-प्रमुख हुए आमने-सामने; इलाके में दहशत Bihar Politics : नीतीश कुमार MLC तो नितीन नवीन विधायक पद से आज देंगे इस्तीफा, अब राज्यसभा के जरिए शुरू होगी नई सियासी सफ़र Bihar News : पटना वालों ध्यान दें! NH-30 पर बढ़ गया टोल टैक्स, अब पटना–बख्तियारपुर सफर करना होगा महंगा; नई दरें लागू – जानिए पूरा अपडेट Bihar News : बक्सर में रेलवे का मेगा बदलाव! गाजीपुर और वाराणसी का सफर होगा आसान, यात्रियों को मिलेगा डायरेक्ट हाई-स्पीड कनेक्शन मधुबनी की शांभवी प्रिया ने बिहार में लहराया परचम, मैट्रिक में 7वां रैंक हासिल बिजली मिस्त्री की बेटी बनीं जिला टॉपर, 478 अंक लाकर राखी ने रचा सफलता का नया इतिहास
20-Mar-2023 03:40 PM
By First Bihar
DESK : अल्लू अर्जुन की फिल्म पुष्पा पुष्पा: द राइज' एक बार फिर से गदर मचाने को तैयार है। दरअसल, इस फिल्म के दूसरे पार्ट के टीजर रिलीज का डेट जारी कर दिया गया है। इसके साथ ही यह भी बताया गया है कि यह टीजर कितना बड़ा होगा। ऐसे में अब लोगों की उत्सुकता इस फिल्म को लेकर पहले से अधिक बढ़ गयी है।
अल्लू अर्जुन और श्मिका मंदाना कि फिल्म 'पुष्पा: द राइज' पिछले साल रिलीज हुई थी। इस फिल्म ने अपने रिलीज के साथ ही दुनियाभर में गदर मचा दिया था। साल 2021 में रिलीज हुई यह फिल्म पैन इंडिया में बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई की थी। इस फिल्म ने अल्लू अर्जुन की न सिर्फ साउथ बल्कि हिंदी सिनेमा में भी एक अलग फैन फॉलोइंग बना दी। इस फिल्म के बाद जैसे ही मेकर्स ने फिल्म के दूसरे पार्ट 'पुष्पा-द रूल' की घोषणा की, फैंस की बेसब्री बढ़ गई।
मिडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अल्लू अर्जुन की फिल्म का टीजर एक्टर के जन्मदिन पर यानी कि 8 अप्रैल को रिलीज किया जाएगा। ये टीजर 3 मिनट का एक्शन से भरपूर होगा। रिपोर्ट्स की मानें तो 'पुष्पा-द रूल' का टीजर कट हो चुका है और उसके म्यूजिक और बैकग्राउंड स्कोर पर फिलहाल काम चल रहा है। जिस तरह से पुष्पा-द राइज में दर्शकों को अल्लू अर्जुन के साथ रश्मिका मंदाना की जोड़ी देखने को मिली थी। अब एक बार फिर से ये जोड़ी पर्दे पर धमाल मचाने आ रही है। रश्मिका मंदाना के अलावा इस फिल्म में फहाद फासिल भी अहम भूमिका में नजर आएंगे।
आपको बताते चलें कि, अल्लू अर्जुन फिलहाल 'पुष्पा-द रूल' की शूटिंग में व्यस्त है। मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो वह बेंगलुरु में अपनी इस फिल्म का अगला शेड्यूल शूट कर रहे हैं। अब इन सबके बीच सोशल मीडिया पर इस फिल्म के टीजर की रिलीज डेट को लेकर फैंस में एक अलग क्रेज देखने को मिल रहा है।